Update: व्हाट्सएप में बदलने वाला है स्टेटस इंटरफेस! नए फीचर से यूजर्स को मिलेगी बेहतर सुविधा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 18 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में जल्द ही एक धमाकेदार फीचर आ सकता है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को एप में काफी बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। नीचे खबर में जानिए क्या है नए अपडेट की डिटेल।

विज्ञापन
whatsapp will launch new interface for status section
Update - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है तो वो व्हाट्सएप है। इस चैटिंग एप के जरिए ढेर सारे चुटकियों में किए जा सकते हैं और इसे इस्तेमाल भी काफी आसान है। मेटा कंपनी के तहत काम करने वाला यह एप यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर करने का काम कर रहा है। कंपनी कई नए फीचर्स को टेस्ट कर रही है। व्हाट्सएप यूजर्स को आने वाले समय में एक बड़ा अपडेट मिल सकता है, इससे यूजर्स को काफी सुविधा हो सकती है, चलिए आगे जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल।

    दरअसल, व्हाट्सएप के हर नए अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया है। Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप यूजर्स के लिए स्टेटस सेक्शन में एक खास फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इस नए बदलाव से यूजर्स को सीधा फायदा होगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कंपनी स्टेटस सेक्शन के लिए नया इंटरफेस लाने वाली है।

    विज्ञापन

    Wabetainfo ने रिपोर्ट में बताया है कि व्हाट्सएप ने बीटा यूजर्स के लिए नए इंटरफेस की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऐसे में इसकी टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे स्टेबल वर्जन में पेश किया जा सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि स्टेटस का नया इंटरफेस आईफोन वाले इंटरफेस से मिलता-जुलता होगा। इसके साथ ही एंड्रॉयड यूजर्स को काफी सारे नए फीचर्स का फायदा भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Wabetainfo के अनुसार, व्हाट्सएप के नए स्टेटस इंटरफेस में स्टेटस को म्यूट करने के साथ ही उसे रिपोर्ट करने का विकल्प भी दिया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है नए इंटरफेस में स्वाइप डाउन बटन और क्रॉस बटन की सुविधा भी मिलेगी। इस फीचर की मदद से ओपन स्टेटस को बंद किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें