व्हाट्सएप डिलीट करने वाला है आपके फोटो-वीडियो, ऐसे बचाएं अपना डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 20 Aug 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp will delete your old videos, messages, Here is how to save them
WhatsApp

    फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। व्हाट्सएप ने कहा है कि नवंबर से व्हाट्सएप के डाटा बैकअप का असर गूगल ड्राइव की स्टोरेज पर नहीं पड़ेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो अब आप अपने गूगल ड्राइव में व्हाट्सएप डाटा का अनलिमिटेड बैकअप ले सकते हैं, लेकिन यहां एक दिक्कत भी है कि आपके कुछ पुराने वीडियो और फोटो डिलीट हो जाएंगे। व्हाट्सएप ने कहा है कि 12 नवंबर 2018 से यह फीचर शुरू हो जाएगा जिसके बाद यूजर्स को स्टोरेज को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। अब सवाल यह है कि जिन डाटा को व्हाट्सएप डिलीट करने वाला है उन्हें कैसे बचाया जाए। आइए जानते हैं।

    कैसे लें अपने व्हाट्सएप वीडियो-फोटो का बैकअप

    WhatsApp
    WhatsApp

    सबसे पहले आपको बता दें कि 12 नवंबर से पहले आप अपने डाटा का बैकअप लेना होगा। अपने व्हाट्सएप डाटा का बैकअप लेने के लिए अपने व्हाट्सएपएप को ओपन करें और फिर सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद चैट नाम के बटन पर पर क्लिक करें और फिर चैट बैकअप का विकल्प आपको मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको बैकअप का विकल्प मिलेगा। अब बैकअप पर क्लिक करके आप मैसेज का बैकअप ले सकते हैं। बैकअप के लिए ई-मेल आईडी को व्हाट्सएप में जोड़ना होगा। अगर आपको वीडियो का भी बैकअप लेना चाहते हैं तो आपको नीचे include video के बटन पर क्लिक करना होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें