WhatsApp का नया फीचर, अपने आप म्यूट हो जाएंगे इस तरह के ग्रुप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Nov 2022 10:04 AM IST
सार

WhatsApp के मुताबिक जिस ग्रुप में ढेर सारे मेंबर हैं उनके नोटिफिकेशन की कोई खास जरूरत नहीं है, इसलिए बड़े ग्रुप के नोटिफिकेशन को डिफॉल्ट रूप से सभी मेंबर्स के लिए म्यूट किया जा रहा है, हालांकि यदि आप नोटिफिकेशन चाहते हैं तो आप अनम्यूट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp will automatically mute groups with more than 256 participants all details
WhatsApp - फोटो : ANI

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने हाल ही में कम्युनिटी फीचर जारी किया है जो कि ग्रुप फीचर का ही विस्तार है। कम्युनिटी में आप कई सारे ग्रुप्स को रख सकते हैं। अब WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जो कि बड़े ही कमाल का है। WhatsApp अब उन ग्रुप्स के नोटिफिकेशन को अपने आप म्यूट कर देगा जिनमें 256 से अधिक मेंबर हैं। WhatsApp के इस नए फीचर को बीटा वर्जन के लिए जारी कर दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

    व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाले Wabetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। WhatsApp के मुताबिक जिस ग्रुप में ढेर सारे मेंबर हैं उनके नोटिफिकेशन की कोई खास जरूरत नहीं है, इसलिए बड़े ग्रुप के नोटिफिकेशन को डिफॉल्ट रूप से सभी मेंबर्स के लिए म्यूट किया जा रहा है, हालांकि यदि आप नोटिफिकेशन चाहते हैं तो आप अनम्यूट भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    WhatsApp ने हाल ही में ग्रुप मेंबर्स की संख्या को 1024 कर दिया है यानी अब किसी WhatsApp ग्रुप में 1024 लोग शामिल हो सकते हैं। नए फीचर को WhatsApp बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.22.24.15 पर देखा जा सकता है। आईओएस के लिए इस फीचर को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए कम्युनिटी फीचर जारी किया है जिसमें 50 ग्रुप को शामिल किया जा सकता है और 5000 मेंबर शामिल हो सकते हैं। आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप्स का इंटरफेस भी अब बदल गया है। अब कैमरा के लिए शॉर्टकट और ग्रुप वीडियो कॉल के लिए लिंक बटन शामिल हो गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें