WhatsApp ने फिर की गलती, गूगल पर लीक हो गई वेब वर्जन से कॉन्टेक्ट लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Web Users mobile numbers Found on Google Search
WhatsApp - फोटो : iStock

    साल 2021 की शुरुआत फेसबुक के स्वामित्व वाले WhatsApp के लिए अचछी नहीं रही है। पहले WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर बखेड़ा हुआ, उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप के इनवाइट गूगल पर लीक हो गए। अब फिर से व्हाट्सएप के नाम एक और विवाद जुड़ गया है। WhatsApp के वेब वर्जन से कॉन्टेक्ट लिस्ट गूगल पर लीक हो गई है। व्हाट्सएप वेब यूजर्स की कॉन्टेक्ट लिस्ट गूगल सर्च इंडेक्सिंग में देखे गए हैं। नए लीक की पुष्टि भी साइबर रिसर्चर राजशेखर राजाहरिया ने ही की है। उन्होंने बताया कि गूगल पर लीक हुए सभी नंबर्स निजी हैं ना कि बिजनेस, हालांकि व्हाट्सएप ने इस लीक पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

    इससे पहले इसी सप्ताह की शुरुआत में व्हाट्सएप ग्रुप के इनवाइट गूगल इंडेक्सिंग में लीक हुए थे जिसके बाद व्हाट्सएप ने सफाई दी और कहा है कि इनवाइट लिंक्स और चैट को इंडेक्सिंग से हटाने के लिए गूगल से कहा है। इस लीक के बाद कोई भी किसी के निजी व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकता था और निजी चैट पढ़ सकता था। करीब 1,500 व्हाट्सएप ग्रुप के इनवाइट लिंक गूगल रिजल्ट्स में आ रहे थे। इनमें से कई ग्रुप ऐसे थे जो पॉर्न वाले थे और कई किसी खास समुदाय के थे। कुछ ग्रुप्स बांग्ला और मराठी के थे।

    विज्ञापन

    तीन महीने के लिए टला प्राइवेसी का अपडेट

    व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन विवाद के बाद कंपनी ने अपनी नई पॉलिसी को अगले तीन महीने के लिए टाल दी है। व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में साफतौर पर कहा है कि आठ फरवरी को किसी का अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा। बता दें कि भारत में 40 करोड़ से यूजर्स हैं जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें