WhatsApp में आ रहा एक और शानदार फीचर, नाम है Call Back, ये होंगे फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Jun 2023 09:33 AM IST
सार

अब WhatsApp के वेब के लिए कॉल बैक फीचर आ रहा है जिसके बाद डेस्कटॉप वर्जन पर भी मिस्ड कॉल का नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। फिलहाल मोबाइल एप वर्जन पर तो मिस्डकॉल का अलर्ट मिलता है लेकिन डेस्कटॉप वर्जन पर नहीं मिलता है।

WhatsApp Web Rolling Out Call Back Alert for Beta Users to Prevent Unanswered Calls
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp के डेस्कटॉप वर्जन में साल 2021 में कॉल का फीचर आया था और अब कंपनी इसे और आगे बढ़ाना चाहती है। अब WhatsApp के वेब के लिए कॉल बैक फीचर आ रहा है जिसके बाद डेस्कटॉप वर्जन पर भी मिस्ड कॉल का नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। फिलहाल मोबाइल एप वर्जन पर तो मिस्डकॉल का अलर्ट मिलता है लेकिन डेस्कटॉप वर्जन पर नहीं मिलता है।

    WhatsApp के इस नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। WhatsApp के इस एप को डेस्कटॉप वर्जन के बीटा वर्जन 2.2323.1.0 पर देखा जा सकता है। नए फीचर के साथ माइक्रोसॉफ्ट के स्टोर पर देखा जा सकता है। जल्द ही इस फीचर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

    WhatsApp वेब पर अब “call back” प्रॉम्प्ट दिखेगा। नए फीचर के बारे में बारे WABetaInfo ने जानकारी दी है। यह फीचर वॉयस और वीडियो कॉल दोनों के लिए होगा। बीटा टेस्टर WhatsApp web एप के 2.2323.1.0 वर्जन को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एआई के ट्रेंड को देखते हुए Meta भी अपने व्हाट्सएप और फेसबुक के लिए ChatGPT जैसा चैटबॉट लाने की तैयारी कर रहा है।

    व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद डिसअपीयर्ड मैसेज के लिए इंपोर्टेंट मैसेज सेव करने की सुविधा भी दी है। नई सुविधाओं को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। लेकिन, यह एक क्रमिक रोलआउट है, इसलिए व्हाट्सएप के सभी एंड्रॉयड यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। यदि आपके लिए अपडेट उपलब्ध हो गया है तो आप इसे प्ले स्टोर के डाउनलोड कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें