WhatsApp पर वीडियो कॉलिंग करने में भारतीय नंबर 1

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2017 12:50 PM IST
whatsapp users of india makes 50 million minutes of video calls daily highest in the world
whatsapp video calls

    भारत में लोग सोशल मीडिया और इंटरनेट के कितने दीवाने हैं इसका अंदाजा व्हाट्सऐप की इस रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय यूजर्स व्हाट्सऐप से वीडियो कॉलिंग करने में दुनिया भर में सबसे आगे हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय यूजर्स व्हाट्सऐप से रोज 50 करोड़ मिनट वीडियो कॉलिंग करते हैं जो कि दुनिया के किसी भी देश के यूजर्स के वीडियो कॉलिंग के मुकाबले सबसे ज्यादा है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में व्हाट्सऐप ने भारत में वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी थी।

    वीडियो कॉलिंग के मामले में व्हाट्सऐप ने स्काइप और गूगल Duo को भी पीछे छोड़ दिया है। व्हाट्सऐप के दुनिया भर में हर महीने कुल 1.2 बिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, जिसमें से 200 मिलियन एक्टिव यूजर्स केवल भारत से ही हैं। व्हाट्सऐप द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप के जरिए दुनिया भर में हर रोज 55 मिलियन यूजर्स वीडियो कॉलिंग करते हैं।

    व्हाट्सऐप के इस रिकॉर्ड के लिए भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो का पदार्पण भी है। बता दें कि भारत में अपने यूजर्स की संख्या देखते हुए व्हाट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक जल्द ही व्हाट्सऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट सर्विस लॉन्च करने वाली है।

    और पढ़ें...