WhatsApp Update: अब HD में शेयर करें फोटो, दिल खोलकर करें बातें, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Aug 2023 11:01 AM IST
सार

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp के लाखों यूजर्स के एक लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। WhatsApp में अब एचडी फोटो शेयर करने का फीचर आ गया है। इस फीचर की मांग लंबे समय से हो रही थी।

WhatsApp users can now share photos in HD details in hindi
whatsapp hd photo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp के लाखों यूजर्स के एक लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। WhatsApp में अब एचडी फोटो शेयर करने का फीचर आ गया है। इस फीचर की मांग लंबे समय से हो रही थी। WhatsApp के एचडी फोटो की टेस्टिंग पिछले एक महीने से बीटा वर्जन पर हो रही थी और इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है।

    WhatsApp के यूजर्स अब HD (2000x3000 पिक्सल) या स्टैंडर्ड (1365x2048 पिक्सल) क्वालिटी वाली फोटोज को शेयर कर सकते हैं, हालांकि यह अपलोडिंग आपके इंटरनेट की स्पीड पर भी निर्भर करेगी। इसके अलावा आपके फोन की स्टोरेज भी जल्दी भरेगी।

    व्हाट्सएप पर एचडी में फोटो भेजने के लिए सबसे पहले अपने एप को अपडेट करें। अब जब आप किसी को कोई फोटो भेजेंगे तो आपको फोटो की क्वालिटी को चुनने का भी ऑप्शन मिलेगा। पहले यह नहीं था। डिफॉल्ट रूप से WhatsApp पर शेयर होने वाली तस्वीरें एसडी में होंगी लेकिन सेंड करने से पहले आप उसकी क्वालिटी को एचडी में बदल सकेंगे। चैट बॉक्स में आपको अब ऊपर की ओर एक एचडी का बटन दिखेगा जहां से आप फोटो की क्वालिटी बदल सकेंगे। व्हाट्सएप में जल्द ही एचडी वीडियो का भी फीचर आने वाला है।

    और पढ़ें...