WhatsApp Update: आ रहा एक और नया सिक्योरिटी फीचर, डेस्कटॉप वर्जन को भी कर सकेंगे लॉक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Feb 2024 11:15 AM IST
सार

WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि WhatsApp डेस्कटॉप वर्जन के लिए चैट लॉक फीचर पर काम कर रहा है। नए फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है। यदि आप भी बीटा यूजर हैं तो आप इस फीचर को देख सकते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp users can lock chat on desktop web version soon
WhatsApp web - फोटो : amarujala

    विस्तार

    WhatsApp अब एक और नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद WhatsApp यूजर्स डेस्कटॉप वर्जन पर भी चैट को लॉक कर सकेंगे। चैट लॉक की सुविधा मोबाइल एप वर्जन पर पहले से ही है।

    WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि WhatsApp डेस्कटॉप वर्जन के लिए चैट लॉक फीचर पर काम कर रहा है। नए फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है। यदि आप भी बीटा यूजर हैं तो आप इस फीचर को देख सकते हैं।

    विज्ञापन

    WhatsApp वेब के बीटा वर्जन पर चैट लॉक के आइकन को देखा जा सकता है। इसके अलावा नए अपडेट के साथ एक प्राइवेट फोल्डर भी मिलेगा यानी आप अपने किसी स्पेशल या सीक्रेट चैट को उस फोल्डर में रख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चैट लॉक फीचर का बड़ा फायदा यह होगा कि WhatsApp का वेब वर्जन भी अब एप की तरह सुरक्षित होगा। लैपटॉप किसी के हाथ में जाने के बाद भी वह आपके व्हाट्सएप चैट को एक्सेस नहीं कर पाएगा। कहा जा रहा है कि WhatsApp के वेब वर्जन पर passkey फीचर भी मिलने वाला है। पासकी फीचर की टेस्टिंग मोबाइल एप्स के लिए भी हो रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें