WhatsApp Update: बिना इजाजत ग्रुप में किसी को जोड़ नहीं पाएंगे एडमिन, ऐसे करें सेटिंग

Gaurav Pandey
टेक डेस्क, अमर उजालाGaurav Pandey
Wed, 03 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Update privacy settings, Now admin can not add members in group without permission
whatsapp

    फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सऐप ने ग्रुप चैटिंग के लिए प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। नए अपडेट के बाद किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन किसी को भी उसकी इजाजत के बिना ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा। ग्रुप में किसी को जोड़ने से पहले उसे उस शख्स की इजाजत लेनी होगी और इसके लिए एक इनवाइट भेजना होगा। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग पहले से ही हो रही थी लेकिन अब इसे धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।

    ऐसे करें प्राइवेसी सेटिंग

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : firstpost

    नए अपडेट के बाद यदि आप चाहते हैं कि कोई भी ग्रुप एडमिन आपकी इजाजत के बिना आपको किसी ग्रुप में ऐड ना करे तो इसके लिए आपको कुछ सेटिंग करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप ऐप को अपडेट करें। इसके बाद ऐप को ओपन करें और इस स्टेप को फॉलो करें। Account > Privacy > Groups इसके बाद आपको तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें Nobody, My Contacts और Everyone शामिल हैं। इनमें से यदि आप Nobody के विकल्प का चयन करते हैं तो आपको कोई भी किसी ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा।

    विज्ञापन
    whatsapp GROUP
    whatsapp GROUP

    यदि कोई आपको किसी ग्रुप में जोड़ता है तो प्राइवेट चैट के जरिये इसका लिंक आपको मिलेगा। यदि आप तीन दिन के भीतर निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो आप ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। यदि आपने तीन दिन तक निमंत्रण स्वीकार नहीं किया जो वह स्वत: समाप्त हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि इस फीचर की शुरुआत बुधवार से की गयी है। उसने कहा कि आने वाले सप्ताह में ये फीचर दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक मैसेज भेजकर पता करें कौन-सा मैसेज फर्जी है और कौन सही

    whatsapp tipline
    whatsapp tipline

    गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने मंगलवार को ही चेकप्वाइंट की मदद से Tipline सेवा भारत में लॉन्च की है जिसकी मदद से आप किसी भी मैसेज, वीडियो, फोटो और लिंक के बारे में पता कर सकते हैं कि वह फर्जी है या सही। इसके लिए आपको चेकप्वाइंट के व्हाट्सऐप नंबर +91-9643-000-888 पर उस मैसेज को भेजना होगा। इस नंबर पर मैसेज भेजने के बाद कंपनी मैसेज की सत्यता की जांच करेगी और फिर यूजर्स को मैसेज के जरिए बताएगी कि वह मैसेज सही है या गलत।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें