WhatsApp ने जारी किया शानदार अपडेट, अब मैसेज करना और होगा मजेदार
व्हाट्सएप के इस नए फीचर का मुकाबला टेलीग्राम, स्लैक और आईमैसेज जैसे एप्स से होगा। यह फीचर पहले से फेसबुक मैसेंजर में भी है।

विस्तार
इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने एक और बड़ा अपडेट जारी किया है। कुछ दिन पहले ही WhatsApp ने मैसेज के लिए इमोजी रिएक्शन फीचर जारी किया था, लेकिन उस दौरान किसी मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए कुल छह इमोजी ही मिलते थे और अब आप मनमुताबिक किसी भी इमोजी से रिएक्ट कर सकते हैं। WhatsApp ने खुद ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।
WhatsApp इमोजी रिएक्शन का नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी हो रहा है। नए फीचर के बारे में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। व्हाट्सएप के इस नए फीचर का मुकाबला टेलीग्राम, स्लैक और आईमैसेज जैसे एप्स से होगा। यह फीचर पहले से फेसबुक मैसेंजर में भी है।
WhatsApp के सीईओ विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने खुद ही यूजर्स को फर्जी एप को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने लगातार कई सारे ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने कहा है कि व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग मोबाइल एप है जिसके यूजर्स की संख्या करीब दो अरब है। व्हाट्सएप स्कैमर्स के निशाने पर भी हमेशा रहता है। वे इसके यूजर्स को धोखा देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
हाल ही में हमारे सिक्योरिटी रिसर्चर ने ऐसे कई सारे संदिग्ध एप्स की पहचान की है जो व्हाट्सएप की तरह ही सर्विस देने का दावा करते हैं और कई एप्स तो व्हाट्सएप के नाम से भी मिलते-जुलते नाम वाले हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर एक ऐसे ही एप की पहचान हुई है जिसे HeyMods नाम के डेवलपर ने डेवलप किया है और इस एप का नाम Hey WhatsApp है।