WhatsApp में आया नया फीचर, डिलीट हुए फोटो, वीडियो और ऑडियो कर सकेंगे डाउनलोड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 17 Apr 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Update: allows to redownload deleted media
whatsapp

    अगर आप भी कई यह महसूस करते हैं कि काश व्हाट्सऐप का डिलीट हुआ डाटा भी मिल जाता तो कितना अच्छा होता? तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। Facebook के स्वामित्व वाले WhatsApp ने यूजर्स को नया फीचर दे दिया है जिसकी मदद से डिलीट किए गए फोटो, वीडियो और मैसेज भी डाउनलोड किए जा सकेंगे।

    बता दें कि इससे पहले भी कंपनी व्हाट्सऐप ऐप पर शेयर किए गए फोटो, GIFs, वीडियो, डॉक्यूमेंट, ऑडियो क्लिप आदि को अपने सर्वर पर ३० दिनों तक स्टोर करके रखता था, लेकिन कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप ने ऐसा करना बंद कर दिया था, वहीं अब कंपनी ने फिर से सर्वर पर डाटा को स्टोर करना शुरू कर दिया है। हालांकि आप केवल मीडिया फाइल ही डाउनलोड कर सकेंगे, टेक्स्ट मैसेज नहीं। साथ ही बता दें कि आप वही मीडिया डाउनलोड कर सकेंगे जिन्हें आपने चैट से डिलीट नहीं किया है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सऐप से कैसे डाउनलोड करें डिलीट हुआ डाटा?

    whatsapp
    whatsapp

    WhatsApp के एंड्रॉयड ऐप के 2.18.113 पर यह फीचर आ गया है। इसलिए सबसे पहले अपने ऐप को अपडेट करें। वहीं iOS यूजर्स को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर आप भी डिलीट हुए फोटो, वीडियो और ऑडियो फाइल को फिर से डाउनलोड करना चाहते हैं तो उस चैट में जाएं जिसमें से आप मीडिया फाइल को डाउनलोड करना चाहते हैं। अब यूजर्स के नाम पर टैप करें। अब आपके ठीक नीचे Media लिखा मिलेगा, उसमें से जिस फाइल को डाउनलोड करना हैै, उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें। बता दें कि आप २ महीने पहले डिलीट किए गए डाटा को भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    उदाहरण के लिए- मान लीजिए कि आपके दोस्त का नाम मनोहर है और उसकी चैट में से आप डिलीट किए गए फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो मनोहर के चैट में जाएं और फिर नाम पर टैप करें। अब आपको नाम के ठीक नीचे मीडिया फाइल्स दिख जाएंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें