Whatsapp New Features: व्हाट्सएप में आ रहा एक बढ़िया फीचर, लास्ट सीन सिर्फ उन्हें दिखेगा जिन्हें आप दिखाना चाहेंगे
नए अपडेट के बाद यूजर्स खुद तय कर पाएंगे उनके लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और अबाउट को कौन-कौन से लोग देख सकेंगे और कौन-कौन से नहीं। इसकी सेटिंग्स ठीक उसी तरह कर सकेंगे जिस तरह फिलहाल आप अपने स्टेटस की सेटिंग करते हैं।

विस्तार
व्हाट्सएप पिछले एक साल से हर महीने दो-तीन नए फीचर जारी कर रहा है। अभी हाल ही में WhatsApp ने वेब वर्जन पर मल्टीडिवाइस का सपोर्ट जारी किया है जिसके बाद यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को अलग-अलग चार डिवाइस पर एक साथ एक्सेस कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस नए अपडेट के बाद वेब वर्जन पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी नहीं है। अब व्हाट्सएप ने एक और नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है।
WhatsApp beta में एक नया अपडेट आया है जो कि यूजर्स की प्राइवेसी के लिए है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स अपना लास्ट सीन छिपा सकते हैं। सबसे खास बात यह कि लास्ट सीन पर भी आपका कंट्रोल होगा यानी आपका लिस्ट सीन सिर्फ वही लोग देख सकेंगे जिन्हें आप दिखाना चाहेंगे।
व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। इस साइट ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इस फीचर को लेकर कोई खबर आई है। इससे पहले भी इस फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी।
सीधे शब्दों में कहें तो नए अपडेट के बाद यूजर्स खुद तय कर पाएंगे उनके लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और अबाउट को कौन-कौन से लोग देख सकेंगे और कौन-कौन से नहीं। इसकी सेटिंग्स ठीक उसी तरह कर सकेंगे जिस तरह फिलहाल आप अपने स्टेटस की सेटिंग करते हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नए अपडेट के बाद लास्ट सीन को डिसेबल करने की भी सुविधा मिलेगी। साल 2017 में व्हाट्सएप ने प्राइवेसी को देखते हुए My Contacts Except फीचर पेश किया था और अब कंपनी इसी फीचर को एक कदम आगे ले जा रही है। नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग मोड में है और सभी के लिए लॉन्च होने के लिए कोई सटीक तारीख तय नहीं हुई है।
- झटका: महंगे हुए Redmi इंडिया के ये दो बजट स्मार्टफोन, कंपनी ने कहा- ये तो होना ही था
- काम की बात: इन उपायों से अपने फोन को रखें सेफ और सिक्योर, नहीं होगा कभी हैक
- काम की बात: अगर एनरोलमेंट सेंटर पर आधार अपडेट के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो ऐसे करें शिकायत
- काम की बात: गूगल मैप में भी आ गया डार्क मोड, ऐसे करें इस्तेमाल