WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, बदल जाएगा एप इस्तेमाल का अंदाज
Whatsapp का नया चैटबॉट यूजर्स को नए फीचर्स के बारे में भी जानकारी देगा और फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका भी बताएगा। यह चैटबॉट यूजर्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बारे में भी बताएगा।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक नए और शानदार फीचर पर काम कर रहा है। खबर है कि WhatsApp अब चैटबॉट पेश करने वाला है। WhatsApp का अपकमिंग चैटबॉट एप से जुड़ी सभी तरह की जानकारी देगा। व्हाट्सएप एप पर फीचर्स से लेकर फैक्ट चेक में लोगों को काफी दिक्कत होती है।
व्हाट्सएप के नए फीचर को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप का चैटबॉट फिलहाल टेस्टिंग में है। जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। Whatsapp का नया चैटबॉट यूजर्स को नए फीचर्स के बारे में भी जानकारी देगा और फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका भी बताएगा। यह चैटबॉट यूजर्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बारे में भी बताएगा।
WhatsApp के चैटबॉट से आप नहीं पूछ सकते सवाल
व्हाट्सएप का यह चैटबॉट इंटरैक्टिव नहीं होगा यानी आप इससे सवाल नहीं पूछ सकेंगे। यह अपने आप ही नए फीचर्स आदि के बारे में जानकारी देगा। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप का यह चैटबॉट भी एप की तरह एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड और सिक्योर होगा। आपको बता दें कि इस तरह का चैटबॉट लॉन्च करने वाला व्हाट्सएप पहला एप नहीं है। Signal और Telegram जैसे एप्स में यह फीचर पहले से ही है।
गायब होने के बाद भी देख सकेंगे मैसेज
व्हाट्सएप एक और नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स के डिसअपीयरिंग मैसेज को कभी भी देखा जा सकता है यानी 24 घंटे में गायब होने वाले मैसेज भी सेव हो सकेंगे। फिलहाल डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का समय मिलता है लेकिन इस फीचर के आने के बाद मैसेज कभी भी डिलीट नहीं होगा।