आ रहा है व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप, अकाउंट होंगे वेरिफाइड

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp to launch business app with check mark
Whatsapp

    व्हाट्सऐप एक बार फिर अपने नए फीचर से यूजर्स को चौंकाने वाला है। दरअसल व्हाट्सऐप बिजनेस के लिए एक नया फीचर ला रहा है इसकी मदद से बिजनेसमैन को ग्राहकों से कनेक्ट करने में मदद मिलेगी।

    इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें अकाउंट वेरिफाइड होंगे यानी अकाउंट के आगे ग्रीन टिक होगी। बता दें कि फेसबुक और ट्विटर में वेरिफाइड अकाउंट के लिए ब्लू टिक का यूज होता है।

    विज्ञापन
    आ रहा है व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप, अकाउंट होंगे वेरिफाइड

    व्हाट्सऐप फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग विंडोज फोन के बीटा वर्जन में कर रहा है। इसकी पुष्टि wabetainfo अपने ब्लॉग पोस्ट में की है। wabetainfo व्हाट्सऐप के बारे में रिपोर्ट देता है। व्हाट्सऐप बिजनेस के लिए अलग सेSmall and Medium Businessके नाम से ऐप ला रहा है जो कि एंड्रॉयड, iOS और विंडोज प्लेटफॉर्म के लिए होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि Small and Medium Business ऐप सिर्फ उन्हीं को इंस्टॉल करना होगा जो बिजनेस कर रहे हैं। यूजर्स को नॉर्मल व्हाट्सऐप पर ही मैसेज मिलेंगे। ऐसे में Small and Medium Business ऐप यूजर्स अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें