आपका WhatsApp कभी भी हो सकता है बंद, ऐसे करें पहचान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 12 Mar 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp to ban users who are using such as WhatsApp Plus and GB WhatsApp
whatsapp banned

    दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के कुछ अकाउंट्स बंद करने का फैसला लिया है। व्हाट्सऐप के ब्लॉग के मुताबिक कंपनी उनलोगों के अकाउंट्स बंद करने जा रही है जो जीबी व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप प्लस जैसे ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल ये दोनों ऐप व्हाट्सऐप के थर्ड पार्टी फर्जी ऐप्स हैं। ब्लॉग में कहा गया है कि कुछ डेवलपर्स व्हाट्सऐप के असली ऐप को एडिट करके फर्जी ऐप बना रहे हैं।

    whatsapp banned
    whatsapp banned

    व्हाट्सऐप ने अपने faq पेज पर एक लेख के माध्यम से बताया है, 'यदि आपको भी आपके व्हाट्सऐप ऐप में Temporarily banned का मैसेज मिला है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका मतलब यह है कि अभी तक आप व्हाट्सऐप का फर्जी ऐप इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में आपके लिए अच्छा होगा कि आप वास्तविक ऐप डाउनलोड करें।'

    whatsapp
    whatsapp

    व्हाट्सऐप ने कहा है कि कंपनी उपरोक्त दोनों फर्जी ऐप्स की सिक्योरिटी की गारंटी नहीं लेती है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि आप अपने फोन में इस यूआरएल को टाइप करके व्हाट्सऐप के वास्तविक ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।https://www.whatsapp.com/android/

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें