अब चैट लीक होने की टेंशन होगी खत्म: व्हाट्सएप ला रहा है वन-टाइम रीड फीचर, जानें कैसे पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 06 Jun 2026 12:11 PM IST
सार

WhatsApp cybersecurity updates:

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्राइवेसी फीचर लेकर आया है। फोटो, वीडियाे और वॉइस मैसेज के लिए व्यू वन्स फीचर देने के बाद अब कंपनी टेक्स्ट मैसेज के लिए भी यह सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इसमें और क्या-क्या खास हो सकता है...

विज्ञापन
WhatsApp Testing View Once Text Feature, Chats Disappear After Read
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    WhatsApp view once text feature:

    व्हाट्सएप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है। फोटो, वीडियो और वाॅइस मैसेज के बाद अब कंपनी टेक्स्ट के लिए यह फीचर लाने की तैयारी में है। इसमें भेजे गए मैसेज को रिसीवर सिर्फ एक बार ही पढ़ सकेगा, इसके बाद वह खुद से गायब हो जाएगा। यह फीचर उन यूजर्स के लिए ज्यादा काम का हो सकता है, जो अपनी बात कहने के लिए अतिरिक्त प्राइवेसी चाहते हैं।

    अब टेक्स्ट मैसेज भी होंगे View Once

    WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड के नए बीटा वर्जन में व्यू वन्स टेक्स्ट मेसेज फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। अभी यह सुविधा मीडिया फाइल्स के लिए मौजूद थी, लेकिन जल्द ही टेक्स्ट में भी हो सकती है। यह फीचर चैट में स्थायी रिकॉर्ड को कम करने और निजी बातचीत को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए रोलआउट किया जाएगा।

    विज्ञापन

    कैसे काम करेगा नया फीचर?

    अब चैट लीक होने की टेंशन होगी खत्म: व्हाट्सएप ला रहा है वन-टाइम रीड फीचर, जानें कैसे पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज
    अब चैट लीक होने की टेंशन होगी खत्म: व्हाट्सएप ला रहा है वन-टाइम रीड फीचर, जानें कैसे पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज

    कब तक आएगा यह फीचर?

    कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई अपडेट या आधिकारिक जानकरी नहीं दी है। फिलहाल यह डेवलमेंट फेज में है। कहा जा रहा है कि अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो इसकी शुरुआत बीटा यूजर्स से की जाएगी इसके बाद इसका लाभ व्हाट्सएप यूजर्स उठा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    स्पॉइलर मैसेज फीचर पर भी चल रहा काम

    • इतना ही नहीं कंपनी अन्य स्पॉइलर मैसेज (Spoiler Messages) पर भी काम कर रही है। यह फीचर काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है, क्योंकि यह जादू की तरह काम करेगा।
    • इसमें पहले मैसेज धुंधला दिखेगा, उसे देखने के लिए उस टेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
    • यह फीचर पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स, वेरिफिकेशन कोड और अन्य निजी जानकारी साझा करने के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

    स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद है ऐसा फीचर

    हालांकि यह कॉन्सेप्ट कुछ नया नहीं है। क्योंकि अन्य स्नैपचैट जैसे एप्स लंबे समय से ऐसे फीचर अपने यूजर को दे रहे हैं। जहां मैसेज या फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी वैनिश मोड जैसी सुविधा उपलब्ध है, जिसमें चैट बंद करने के बाद मैसेज खुद से डिलीट हो जाते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें