WhatsApp में आ रहा नया अपडेट, अब ऐसा दिखेगा स्टेटस अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 May 2022 02:43 PM IST
सार

2017 में WhatsApp ने रीच लिंक प्री-व्यू का अपडेट चैट के लिए जारी किया था और अब इसे स्टेटस के लिए भी टेस्ट किया जा रहा है। एंड्रॉयड एप के लिए भी व्हाट्सएप स्टेटस के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

WhatsApp Testing Rich Preview Links for Text Status Updates
WhatsApp Stautus - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    व्हाट्सएप स्टेटस में एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टेटस में अब लिंक प्री-व्यू भी दिखेगा। फिलहाल हम जब स्टेटस में किसी यूआरएल या लिंक को शेयर करते हैं तो हमें सिर्फ यूआरएल नजर आता है लेकिन नए अपडेट के बाद थंब इमेज के साथ मेटा डिस्क्रिप्शन भी दिखेगा। सीधे शब्दों में कहें तो नए अपडेट के बाद अब प्लेन-यूआरएल नहीं दिखेगा।

    व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने नए अपडेट के बारे में जानकारी दी है। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर की टेस्टिंग आईओएस के बीटा वर्जन पर हो रही है। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। नए फीचर की टेस्टिंग जल्द ही एंड्रॉयड और डेस्कटॉप पर भी होगी।

    बता दें कि 2017 में WhatsApp ने रीच लिंक प्री-व्यू का अपडेट चैट के लिए जारी किया था और अब इसे स्टेटस के लिए भी टेस्ट किया जा रहा है। एंड्रॉयड एप के लिए भी व्हाट्सएप स्टेटस के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में व्हाट्सएप इमोजी रिएक्शन का एलान किया है। इसके अलावा व्हाट्सएप में एक और बड़ा फीचर जोड़ा जा रहा है। WhatsApp में आप आपको ढेर सारे लोगों को जोड़ने के लिए दो ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि जल्द ही आप एक ही व्हाट्सएप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ सकेंगे।

    फिलहाल WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है और इसका अपडेट सभी के लिए कब जारी किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मौजूदा समय में एक ग्रुप में 256 लोगों को ही जोड़ा जा सकता है।