WhatsApp: व्हाट्सएप में आ रहा है कमाल का कैमरा फीचर, अंधेरे में भी कर सकेंगे वीडियो कॉल
यह एक सॉफ्टवेयर-बेस्ड सुधार है जो कम रोशनी में ली गई फोटो की एक्सपोजर और नॉइज को बेहतर बनाता है। यह खासतौर पर शैडोज में डिटेल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बिना किसी एक्सटर्नल लाइट के भी साफ फोटो ली जा सकती है।

विस्तार
WhatsApp अब लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए अपने एंड्रॉयड एप में एक नया नाइट मोड फीचर तैयार कर रहा है। एक फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया विकल्प बीटा वर्जन के कैमरा इंटरफेस में दिखाई दे रहा है और इसका मकसद कम रोशनी में बेहतर और साफ तस्वीरें खींचना है, बिना किसी ओवरले या फिल्टर के।
- WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp Beta for Android v2.25.22.2 में इस फीचर को देखा गया है।
- कैमरा इंटरफेस के टॉप-राइट कॉर्नर में फ्लैश आइकन के बगल में चंद्रमा (moon) आइकन जोड़ा गया है।
- इस आइकन को टैप करने से नाइट मोड ऑन/ऑफ किया जा सकता है।
- यह मोड ऑटोमैटिक नहीं है यानी आपको इसे खुद मैन्युअली ऑन करना होगा।
यह एक सॉफ्टवेयर-बेस्ड सुधार है जो कम रोशनी में ली गई फोटो की एक्सपोजर और नॉइज को बेहतर बनाता है। यह खासतौर पर शैडोज में डिटेल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बिना किसी एक्सटर्नल लाइट के भी साफ फोटो ली जा सकती है। यह फीचर इनडोर फोटोग्राफी या रात में फोटो लेने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
- Grok: ग्रोक से भी बना सकेंगे एआई वीडियो, दीवाली में एलन मस्क देंगे तोहफा
- Meta Smartwatch: कैमरे वाली स्मार्टवॉच सितंबर में हो सकती है लॉन्च, चीन में होगा प्रोडक्शन
- Turkey's 2023 Earthquake: गूगल ने मानी गलती, नहीं दे पाया था तुर्किये भूकंप का अलर्ट
- Robot: बाजार में आने के लिए तैयार है यह मेड-इन-चाइना ह्यूमैनॉयड रोबोट, कीमत बहुत ही कम, पीछे रह गए एलन मस्क