इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, पूरी लिस्ट यहां देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 May 2022 12:27 PM IST
सार

Whatsapp Stop Working on IOS: व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि iOS 10 और iOS 11 के लिए WhatsApp का सपोर्ट 24 अक्तूबर से सपोर्ट बंद हो रहा है।

विज्ञापन
Whatsapp Stop Working on iPhone List of Phones WhatsApp Will Stop Working in 2022 News in Hindi
Whatsapp - फोटो : iStock

    विस्तार

    प्रत्येक कुछ समय पर WhatsApp कुछ एंड्रॉयड और आईओएस के लिए अपना सपोर्ट बंद करता है। इस साल WhatsApp, iOS 10 और iOS 11 पर चलने वाले आईफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। अब आईफोन में WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए कम-से-कम iOS 12 का होना जरूरी है। ऐसे में iPhone 5 और iPhone 5c के यूजर्स व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    WhatsApp ने iOS 10 और iOS 11 के ग्राहकों को इस संबंध में नोटिफिकेशन देना शुरू कर दिया है। सपोर्ट बंद होने का मतलब यह है कि इन आईओएस वर्जन के व्हाट्सएप को कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा। पुराने अपडेट के साथ आप WhatsApp इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    नए अपडेट को लेकर सामने आया स्क्रीनशॉट

    व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि iOS 10 और iOS 11 के लिए WhatsApp का सपोर्ट 24 अक्तूबर से सपोर्ट बंद हो रहा है। ऐसे यूजर्स अपना आईफोन अपडेट करना होगा, लेकिन समस्या यह है कि यदि आपके पास iPhone 5 या iPhone 5c है तो आप iOS 12 में अपग्रेड नहीं कर सकते।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे iPhone 5s और इससे ऊपर के मॉडल को iOS 12 का अपडेट मिलेगा। WhatsApp ने अपने FAQ पेज को भी अपडेट कर दिया है। बता दें कि पिछले साल व्हाट्सएप ने पिछले साल एंड्रॉयड 4.0.4 के लिए सपोर्ट बंद किया है।

    ग्रुप चैटिंग के लिए आ रहा बड़ा अपडेट

    बता दें कि WhatsApp में एक बड़ा फीचर आने वाला है। आमतौर पर आप भी नहीं चाहते होंगे कि किसी व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने के बाद सभी मेंबर को इसकी जानकारी हो। अब व्हाट्सएप इसी समस्या के समाधान के लिए एक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने पर एडमिन के अलावा किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।

    नए फीचर के बारे में व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने जानकारी दी है। नया फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है। नए फीचर के आने के बाद ग्रुप छोड़ने पर सिर्फ ग्रुप एडमिन को ही नोटिफिकेशन मिलेगा। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें