अब WhatsApp पर भी दिखेंगे विज्ञापन, इस दिन से होगी शुरुआत

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अब अपनी झोली भरने के लिए नए-नए तरीके इजाद करने लगा है। अभी कल व्हाट्सएप ने बिजनेस अकाउंट के लिए मैसेज डिलिवर कराने के लिए चार्ज लगाने का फैसला लिया है और अब व्हाट्सएप आम लोगों के लिए भी एक नया फीचर ला रहा है। व्हाट्सएप अब आपको विज्ञापन दिखाएगा और वह भी वहां जिसे आप सबसे ज्यादा देखते हैं। जी, हां व्हाट्सएप अब आपको सबसे ज्यादा देखे जाने व्हाट्सएप स्टेटस पर विज्ञापन दिखाएगा जो कि वीडियो के रूप में होगा। यह ठीक वैसा ही होगा जैसा इंस्टाग्राम स्टोरीज में होता है। इंस्टाग्राम स्टोरीज में विज्ञापन की शुरुआत फेसबुक ने इसी साल जून में शुरू की थी।
कब से होगी विज्ञापन की शुरुआत

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आप व्हाट्सएप पर लोगों का स्टेटस देख रहे हैं और उसी बीच में किसी कंपनी का एक विज्ञापन आएगा जो कि वीडियो के रूप में होगा। व्हाट्सएप पर विज्ञापन की शुरुआत अगले साल यानि 2019 से शुरू होगी। व्हाट्सएप के विज्ञापन के बारे में जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी है व्हाट्सएप के हवाले से दी है।
व्हाट्सएप पर आने वाला विज्ञापन फेसबुक के विज्ञापन प्रोग्राम का ही हिस्सा होगा। व्हाट्सएप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मैट इडिमा ने इसकी पुष्टि भी की है। बता दें कि व्हाट्सएफ स्टेटस पिछले साल फरवरी में स्नैपचैट से प्रभावित होकर लॉन्च हुआ था। कंपनी ने कहा था कि 191 मिलियन लोग व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर को देखते हैं।
गौरतलब है कि व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट यूजर्स से मैसेज भेजने के लिए पैसे लेने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट से भेजे गए मैसेज की कीमत का दर तय होगा और उसके तहत बिजनेस अकाउंट चलाने वाली तमाम कंपनियों से मैसेज के लिए पैसे लिए जाएंगे। मैसेज की कीमत अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग होगी। एक मैसेज के लिए 30 पैसे से 5.8 रुपये तक देने पड़ेंगे।