WhatsApp में आ रहा शानदार अपडेट, मिस्ड कॉल होने के बाद भी ज्वाइन कर सकेंगे ग्रुप कॉल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Jul 2021 10:35 AM IST
सार

यदि ग्रुप कॉल खत्म ही हो गया है तो आप ज्वाइन नहीं कर पाएंगे। अभी तक ग्रुप कॉल को बीच में अटेंड करने की सुविधा नहीं थी। नया फीचर वॉयस और वीडियो कॉल दोनों पर काम करेगा।

विज्ञापन
WhatsApp Starts Rolling Out Joinable Group Calls now you can join Group Call That You Missed
Never miss a group call again - फोटो : whatsapp

    विस्तार

    पिछले एक साल से WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। शायद ही कोई महीना होगा जिसमें व्हाट्सएप में कोई नया फीचर ना आया हो। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि बीटा वर्जन पर व्हाट्सएप मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकेगा।

    अब WhatsApp ने एक नए फीचर का एलान किया है। इसकी जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर दी है। नया फीचर यह है कि व्हाट्सएप पर ग्रुप वॉयस कॉल मिस होने के बाद भी आप कॉल ज्वाइन कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि आप किसी कारणवश व्हाट्सएप ग्रुप वॉयस कॉल रिसीव नहीं कर पाते हैं तो बाद में भी आप उस ग्रुप कॉल को ज्वाइन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा आप कॉल के बीच में ही कॉल को छोड़ सकते हैं और फिर से ज्वाइन भी कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए जरूरी है कि ग्रुप कॉल चलती रही। यदि ग्रुप कॉल खत्म ही हो गया है तो आप ज्वाइन नहीं कर पाएंगे। अभी तक ग्रुप कॉल को बीच में अटेंड करने की सुविधा नहीं थी। नया फीचर वॉयस और वीडियो कॉल दोनों पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप पर मिस्ड ग्रुप कॉल कैसे ज्वाइन करें?

    यदि किसी ने आपको ग्रुप कॉल किया है और उसे रिसीव नहीं कर पाए हैं तो व्हाट्सएप को ओपन करने के बाद आपको ज्वाइन आउटगोइंग कॉल का विकल्प दिखेगा जिस पर टैप करके आप ग्रुप कॉल को ज्वाइन कर सकेंगे।

    WhatsApp ने एक नया कॉल इंफो स्क्रीन भी पेश किया है जिसमें उनलोगों की जानकारी मिलेगी जिन्हें ग्रुप कॉल के लिए इनवाइट किया गया है। इसके अलावा आपको उनलोगों के भी नाम दिखेंगे जो कॉल के दौरान एक्टिव हैं। यह काफी हद तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जैसा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें