IT Rules 2021: WhatsApp ने मार्च में बैन किए 18.5 लाख व्हाट्सएप अकाउंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 May 2022 04:29 PM IST
सार

यदि आपको भी किसी अकाउंट को लेकर शिकायत है तो आप grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर शिकायत कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले फरवरी 2022 में कंपनी ने 14 लाख अकाउंट बैन हुए थे।

विज्ञापन
WhatsApp Says It Banned 1.85 Million Accounts in India in March
whatsapp - फोटो : istock

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महीने में 18.5 लाख अकाउंट बैन किए हैं। व्हाट्सएप ने यह कार्रवाई आईटी कानून 2021 के तहत की है। व्हाट्सएप की नई रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2022 में उसने 18.5 लाख भारतीय अकाउंट बैन किए हैं। बता दें कि नए कानून के तहत हर महीने कंपनी यूजर सेफ्टी रिपोर्ट जारी करती है।

    WhatsApp ने 1 मार्च से 31 मार्च 2022 के बीच पॉलिसी के उल्लंघन और स्पैम को लेकर कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स ने अकाउंट सपोर्ट पर 597 अकाउंट को लेकर शिकायतें की थीं जिनमें से 407 अकाउंट को बैन करने की मांग की गई है। 37 शिकायतें प्रोडक्ट सपोर्ट, 13 सेफ्टी को लेकर और 28 शिकायतें अन्य को लेकर मिली हैं।

    विज्ञापन

    यदि आपको भी किसी अकाउंट को लेकर शिकायत है तो आप grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर शिकायत कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले फरवरी 2022 में कंपनी ने 14 लाख अकाउंट बैन हुए थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बताते चलें कि WhatsApp अब फोन के लिए भी मल्टी डिवाइस का सपोर्ट रिलीज करने वाला है यानी नए अपडेट के बाद आप एक ही WhatsApp अकाउंट को कई सारे स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल एक अकाउंट को एक ही मोबाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.10.13 पर देखा गया है। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें एक ही अकाउंट को कई फोन में ओपन करने का विकल्प देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Register Device as Companion का एक विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करके आप दूसरे फोन में भी अपने एक ही अकाउंट को ओपन कर सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें