WhatsApp: हाल ही में आए हैं ये पांच नए और कमाल के फीचर्स, यूज करेंगे तो कहेंगे वाह
अब इस फीचर में अनरीड चैट काउंटर जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स को सीधे चैट फिल्टर में ही यह पता चल जाएगा कि कितने मैसेज अनरीड हैं, जिससे कोई महत्वपूर्ण संदेश छूटने की संभावना नहीं रहेगी।

विस्तार
WhatsApp, जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप है, लगातार अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़ता रहता है। कंपनी समय-समय पर प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कस्टमाइजेशन में सुधार करने के लिए अपडेट जारी करती है। अब WhatsApp ने 5 नए फीचर्स पेश किए हैं जो मैसेजिंग को और भी सुविधाजनक बनाएंगे। पिछले कुछ महीनों से कई नए टूल्स टेस्टिंग में थे, और अब इनका स्टेबल वर्जन दुनियाभर में उपलब्ध कराया जा रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
WhatsApp यूजर्स अब अपनी चैट को कलरफुल थीम्स से पर्सनलाइज़ कर सकते हैं। पहले, चैट बैकग्राउंड बदलने के लिए सीमित विकल्प होते थे, लेकिन अब WhatsApp ने 20 नए चैट थीम्स और 30 नए वॉलपेपर्स जोड़े हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी पसंदीदा थीम चुन सकते हैं और WhatsApp को एक फ्रेश और पर्सनलाइज़ लुक दे सकते हैं।
कई यूजर्स को अनरीड मैसेज नोटिफिकेशन डॉट काफी परेशान करता है, खासकर तब जब बहुत सारे मैसेज पेंडिंग होते हैं। इसे दूर करने के लिए WhatsApp ने क्लियर चैट नोटिफिकेशन फीचर जोड़ा है। अब यूजर्स नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन को कंट्रोल कर सकते हैं और जरूरी संदेशों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
- YouTube ने डिलीट किए 56 लाख वीडियो: आप भी हो सकते हैं शिकार, ना करें ये गलती
- Recharge: 200 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा
- YouTube: यूट्यूब ने डिलीट किए 95 लाख वीडियोज, भारत है पहले नंबर पर, यह है कारण
- महिला दिवस: गूगल ने बनाया बेहद ही खास डूडल, STEM क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का मनाया जश्न