WhatsApp: एक ही नंबर से चार डिवाइस में चला सकेंगे व्हाट्सएप, सभी को मिलेगा टेस्टिंग का मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jul 2021 12:36 PM IST
सार

WhatsApp का मल्टीडिवाइस सपोर्ट फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्ट हो रहा है और अब एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मल्टीडिवाइस सपोर्ट का बीटा वर्जन जल्द ही बड़े स्तर पर जारी होगा ताकि अधिक-से-अधिक लोग फीचर की टेस्टिंग कर सकें।

विज्ञापन
whatsapp provide multi device feature update for beta users
व्हाट्सएप: whatsapp multi device - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    व्हाट्सएप के मल्टीडिवाइस सपोर्ट की रिपोर्ट पिछले साल से ही आ रही है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका अपडेट जारी करने वाली है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि WhatsApp का मल्टीडिवाइस सपोर्ट फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्ट हो रहा है और अब एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मल्टीडिवाइस सपोर्ट का बीटा वर्जन जल्द ही बड़े स्तर पर जारी होगा ताकि अधिक-से-अधिक लोग फीचर की टेस्टिंग कर सकें।

    व्हाट्सएप को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि अभी तक इसके बारे में नहीं बताया गया है कि इस बीटा टेस्टिंग में यूजर्स कैसे हिस्सा ले सकेंगे। फिलहाल पब्लिक बीटा वर्जन कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस बीटा टेस्टिंग में आईओएस के अलावा एंड्रॉयड यूजर भी हिस्सा ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के मल्टी डिवाइस सपोर्ट के बाद यूजर्स को डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन को इंटरनेट से कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक व्हाट्सएप अकाउंट से चार अतिरिक्त डिवाइस को लिंक किया जा सकेगा यानी फोन के साथ चार अन्य डिवाइस पर भी आप एक ही नंबर से व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फीचर को सिर्फ वही लोग इस्तेमाल कर पाएंगे जिनके फोन का व्हाट्सएप एप अपडेटेड होगा। ऐसे में मल्टी डिवाइस अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन के एप के साथ-साथ डेस्कटॉप वर्जन का भी अपडेटेड होना जरूरी है। जहां तक सुरक्षा की बात है तो मल्टी डिवाइस सपोर्ट के साथ भी आपको एंड टू एंड एंक्रिप्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें