WhatsApp Pay: सभी को मिल रहा 105 रुपये का कैशबैक, यह है लेने का तरीका
भारत में WhatsApp के आईओएस यूजर्स को 105 रुपये के कैशबैक के लिए नोटिफिकेशन मिलने लगा है। WhatsApp Pay के कैशबैक ऑफर का नोटिफिकेशन एप में सबसे ऊपर दिख रहा है।

विस्तार
WhatsApp Pay:
मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक बार फिर से अपने यूजर्स को कैशबैक ऑफर देने की घोषणा की है। व्हाट्सएप ने कैशबैक ऑफर के लिए बकायदा भारतीय यूजर्स को नोटिफिकेशन दिया है। भारत में WhatsApp के आईओएस यूजर्स को 105 रुपये के कैशबैक के लिए नोटिफिकेशन मिलने लगा है। WhatsApp Pay के कैशबैक ऑफर का नोटिफिकेशन एप में सबसे ऊपर दिख रहा है।
WhatsApp Pay का यह कैशबैक ऑफर सभी आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया गया है। कई रिपोर्ट के मुताबिक आईओएस के अलावा एंड्रॉयड यूजर्स को भी यह ऑफर मिल रहा है, हालांकि अमर उजाला एंड्रॉयड के कैशबैक ऑफर की पुष्टि नहीं करता है। 105 रुपये का यह कैशबैक तीन बार में आपको मिलेगा यानी प्रत्येक पेमेंट पर 35 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
पहला काम यही है कि व्हाट्सएप पेमेंट की सेटिंग करें। पेमेंट के विकल्प पर जाने के बाद अपने बैंक अकाउंट को लिंक करें। यह वैसे ही होगा जैसे आपने गूगल पे या फोन पे के साथ बैंक अकाउंट को लिंक किया था। लिंक होने के बाद पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करें। अब किसे, कितना पैसा भेजना है, यह तय करें और यूपीआई पिन के साथ पेमेंट करें। बता दें कि यह ऑफर सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जो पहली बार व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो लोग पहले से व्हाट्सएप पे इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए यह ऑफर नहीं है। 35 रुपये का कैशबैक पहले तीन ट्रांजेक्शन के साथ मिलेगा।