Whatsapp New Features: एडमिन के कंट्रोल से लेकर ऑनलाइन स्टेटस हाइड तक, ये हैं व्हाट्सएप के बड़े अपडेट
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा था कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं। जुकरबर्ग के मुताबिक WhatsApp के यूजर्स अब किसी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग मोबाइल एप WhatsApp लगातार अपने एप में कई तरह के बदलाव कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने कई सिक्योरिटी फीचर जारी किए हैं और अब कंपनी एक के बाद एक नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं और इसके लिए वे व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट वाले फीचर को बंद करने वाले हैं। यानी अब आप चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे। इसी के साथ व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की पॉवर बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। चलिए जानतें हैं व्हाट्सएप के इन फीचर्स के बारें में...
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा था कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं। जुकरबर्ग के मुताबिक WhatsApp के यूजर्स अब किसी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। हालांकि इस फीचर्स को view once फीचर के लिए जारी किया जाएगा, जबकि नॉर्मल चैट के स्क्रीनशॉट लिए जा सकेंगे। व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में WABetaInfo ने भी जानकारी दी थी।
व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की पॉवर बढ़ाने पर भी काम कर रही है, इसके लिए कंपनी एक फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर से ग्रुप एडमिन किसी भी व्हाट्सएप मैसेज को ग्रुप से डिलीट कर सकेगा। अभी केवल व्हाट्सएप ग्रूप में मैसेज पोस्ट करने वाला यूजर्स ही मैसेज डिलीट कर सकता है। वॉट्सएप इस फीचर को जल्द ही जारी कर सकता है।