WhatsApp का कमाल का फीचर: अब बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे मैसेज, जानें नए फीचर के बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Mar 2022 11:28 AM IST
सार

मल्टी डिवाइस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऊपर बताए गए तरीके से बीटा को ज्वाइन करना होगा।

WhatsApp New Feature Send Message Without Internet Access Know More About New Feature
Whatsapp new feature - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    WhatsApp ने पिछले साल एक फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी जिसे लेकर कंपनी ने कहा था कि व्हाट्सएप के डेस्कटॉप यूजर्स फोन में इंटरनेट कनेक्शन ना होने की स्थिति में भी मैसेज भेज और प्राप्त कर सकेंगे। इसे सीधे शब्दों में कहें तो लैपटॉप या डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन में इंटरनेट की जरूरत नहीं है। करीब 8 महीने की टेस्टिंग के बाद WhatsApp ने इसका अपडेट बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। WhatsApp डेस्कटॉप के बीटा यूजर्स अब फोन को फ्लाइट मोड में डालकर भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सबसे पहले आपको बता दें कि नया फीचर सिर्फ डेस्कटॉप यूजर्स के लिए है। यदि आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो यह फीचर आपके लिए बहुत काम का है। सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें। अब इस फीचर को एक्टिव करने के लिए अपने फोन के व्हाट्सएप की सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद Linked Devices के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको Multi-Device Beta का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करके बीटा वर्जन ज्वाइन करें। अब डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप ओपन करें। आपकी सेटिंग पूरी हो चुकी है। अब आप फोन में इंटरनेट नाम होने की स्थिति में भी लैपटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे। अब व्हाट्सएप आपके लैपटॉप के इंटरनेट का इस्तेमाल करेगा।

    डेस्कटॉप के नए बीटा वर्जन के साथ मल्टी डिवाइस का भी सपोर्ट मिला है जिसका मतलब यह है कि आप एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि यह डिवाइस सिर्फ वेब वर्जन वाली होगी यानी आप अलग-अलग फोन एप में व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। मल्टी डिवाइस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऊपर बताए गए तरीके से बीटा को ज्वाइन करना होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें