WhatsApp का नया फीचर: अब ग्रुप एडमिन कर सकेंगे सभी मेंबर के मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jan 2022 10:17 AM IST
सार

नए फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर को मॉडरेशन नाम दिया गया है। Telegram में यह फीचर पहले से ही मौजूद है।

विज्ञापन
WhatsApp Moderation Feature allow Group Admins Delete Messages for All Users
whatsapp new update - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    WhatsApp अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ग्रुप के सभी मेंबर के मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। नए फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर को मॉडरेशन नाम दिया गया है। Telegram में यह फीचर पहले से ही मौजूद है। WhatsApp ने अभी तक इस फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। फिलहाल नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड और iOS के बीटा वर्जन पर हो रही है।

    व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिससे नए फीचर के बारे में जानकारी मिली है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि एक मैसेज के डिलीट किए जाने के बाद “This was deleted by an admin, WABetaInfo” लिखा हुआ है। यह फीचर टेलीग्राम में भी है लेकिन मैसेज डिलीट किए जाने पर इस तरह का मैसेज नहीं मिलता।

    विज्ञापन

    अपकमिंग फीचर WhatsApp ग्रुप के लिए एक पावरफुल टूल साबित होगा। फेक न्यूज पर लगाम कसने में यह काफी मददगार होगा। इससे पहले बॉम्बे और मद्रास हाईकोर्ट भी इस बात को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के पास मेंबर के मैसेज को सभी के लिए डिलीट करने का अधिकार नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलहाल ग्रुप एडमिन के पास दूसरे मेंबर के मैसेज को सभी के लिए डिलीट (डिलीट फॉर एवरीवन) करने का विकल्प नहीं है। केवल मेंबर ही अपने मैसेज को सभी के लिए डिलीट कर सकते हैं, हालांकि उसके लिए भी 4,096 सेकेंड यानी एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकेंड का ही समय है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें