WhatsApp: व्हाट्सएप स्टेटस में हो गई है गलती? टेंशन मत लीजिए, जल्द आ रहा है कमाल का 'Edit' फीचर!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Thu, 04 Jun 2026 01:27 PM IST
सार

WhatsApp Status Edit:

अगर आपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कुछ गलत लिख दिया है, तो अब उसे डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को स्टेटस पोस्ट करने के बाद उसकी कैप्शन एडिट करने की सुविधा देगा। आइए जानते हैं ये फीचर कब मिलेगा और ये कैसे काम करेगा?

विज्ञापन
WhatsApp May Soon Let Users Edit Status Captions After Posting
व्हाट्सएप स्टेटस पर जल्द आ सकता है एडिट का विकल्प (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

    विस्तार

    हम सब के साथ ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ है कि हमने व्हाट्सएप पर कोई स्टेटस लगाया और उसमें गलती हो गई। अब जब व्हाट्सएप पर स्टेटस लग चुका है तो उसे सुधारा भी नहीं जा सकता क्योंकि एडिट का विकल्प नहीं है। लेकिन अब इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आ रहा है। इसके जरिए आपको स्टेटस लगाने के बाद भी एडिट का विकल्प मिल जाएगा। इससे आप जब चाहें व्हाट्सएप स्टेटस एडिट कर सकेंगे और अपनी गलती सुधारे के लिए आपको स्टेटस डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    क्या है यह नया फीचर और कैसे करेगा काम?

    व्हाट्सएप के हर नए अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टेटस कैप्शन एडिट फीचर को हाल ही में एंड्रॉयड के बीटा वर्जन में देखा गया है।

    विज्ञापन

    15 मिनट का मिलेगा टाइम:

    रिपोर्ट की मानें तो स्टेटस पोस्ट करने के बाद यूजर्स को उसमें सुधार करने के लिए लगभग 15 मिनट का समय मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नहीं डिलीट करना होगा स्टेटस:

    इस टाइम लिमिट के अंदर आप बिना स्टेटस डिलीट किए अपनी स्पेलिंग मिस्टेक सुधार सकेंगे या कोई नई जानकारी जोड़ सकेंगे।

    क्यों खास है यह अपडेट?

    आजकल लोग व्हाट्सएप स्टेटस का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल फोटो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस प्रमोशन, इवेंट अनाउंसमेंट और जरूरी अपडेट्स देने के लिए भी करते हैं। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी आपकी पूरी छवि खराब कर सकती है।

    बड़ा फायदा:

    यह फीचर सबसे ज्यादा उन बिजनेस अकाउंट्स और क्रिएटर्स के काम आएगा, जो पल-पल की सटीक जानकारी अपने कस्टमर्स तक पहुंचाना चाहते हैं। इससे उनका समय भी बचेगा और बार-बार डिलीट-रीपोस्ट करने की मेहनत भी।

    स्टेटस सेक्शन में होने वाले हैं कुछ और बड़े बदलाव

    मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप, स्टेटस फीचर को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अन्य बदलावों पर भी विचार कर रही है। खबरों की मानें तो आने वाले समय में आपको स्टेटस देखने के लिए अलग से अपडेट्स टैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्हाट्सएप इसे सीधे आपके चैट टैब के साथ जोड़ने की तैयारी में है। ताकि आप आसानी से दूसरों के स्टेटस देख सकें।

    कब तक मिलेगा यह फीचर?

    फिलहाल, यह कैप्शन एडिटिंग टूल अभी शुरुआती टेस्टिंग फेज में है। इसे अभी आम यूजर्स या सभी बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। व्हाट्सएप ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक तारीख भी नहीं बताई है। तो तब तक के लिए सलाह यही है जब तक यह फीचर नहीं आ जाता, स्टेटस पर शेयर बटन दबाने से पहले एक बार अपना कैप्शन जरूर री-चेक कर लें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें