व्हाट्सऐप जल्द ला रहा है नया फीचर, भेजे हुए मैसेज ले सकेंगे वापस

अगली बार अगर आपका व्हाट्सऐप मैसेज गर्लफ्रेंड की जगह पिता जी को चला जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि व्हाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज को आप 5 मिनट के अंदर वापस ले सकेंगे। व्हाट्सऐप जल्द ही इसके लिए नया फीचर रिलीज करने वाला है।
ट्विटर हैंडल @WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक व्हाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज को वापस लाने वाले फीचर का नाम रीवोक या रीकॉल होगा। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप पर भेजे गए टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, ऑडियो और जिफ फाइल को वापस लिया जा सकता है, हालांकि यह काम मैसेज भेजे जाने के 5 मिनट के भीतर ही हो सकता है। इस फीचर के आने के बाद हाल ही में भेजे गए मैसेज को एडिट भी किया जा सकेगा।
ट्वीट के मुताबिक कुछ यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप के 2.17.30+ वर्जन में एक्टिव कर दिया गया है। बता दें कि प्ले-स्टोर पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन 2.17.190 है। यानी इस फीचर्स के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ा सकता है।