Update: ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी मुक्ति? व्हाट्सएप जल्द दूर करेगा यूजर्स की बड़ी टेंशन!
व्हाट्सएप अक्सर अपने प्लेटफॉर्म की सुरक्षा बेहतर करने के लिए नए-नए अपडेट पर काम करता रहता है। ऐसे में कंपनी एक खास फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स की बड़ी चिंता दूर हो सकती है।

विस्तार
चर्चित चैटिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। ऐसे में एक ताजा जानकारी सामने आई है। फेमस टेक दिग्गज मेटा के अधीन काम करने वाला व्हाट्सएप यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी पर काफी ध्यान दे रहा है। व्हाट्सएप यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए एक सुरक्षा फीचर पर काम कर रहा है। नए फीचर्स से यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर पहले से अधिक सिक्योरिटी मिलेगी। आगे जानिए पूरी खबर।
व्हाट्सएप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सएप यूजर्स की सेफ्टी के लिए एक सिक्योरिटी चेकअप फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस नए फीचर की मदद से यूजर्स एप में ही सिक्योरिटी रिव्यू कर सकेंगे। साथ ही सुरक्षा को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजेस्ट कर सकेंगे। कुल-मिलकर इस आने वाले फीचर से यूजर्स को काफी बड़ा लाभ होने वाला है। WABetaInfo के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर इस फीचर के आने के बाद यूजर्स के अकाउंट में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जुड़ जाएगी।
व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए कंपनी मौजूदा समय में कई विकल्प देती है। प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को पासकी का विकल्प मिलता है। साथ ही अकाउंट में ईमेल आईडी जोड़कर और सेफ किया जा सकता है। अकाउंट की सुरक्षा के लिए स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक सेफ्टी का भी विकल्प मिलता है। इसके साथ ही टू फैक्टर वेरिफिकेशन भी अकाउंट की सुरक्षा के लिए अहम है।