Tech News: अब WhatsApp से ही शेयर कर सकेंगे हेवी फाइल, नहीं होगी किसी एप की जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Jul 2024 03:02 PM IST
सार

इस फीचर के आने के बाद वीडियो, फोटो और अन्य फाइल को एक से दूसरी डिवाइस में शेयर किया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
WhatsApp is working on a new feature to let users share files without internet
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद दो फोन के बीच फाइल ट्रांसफर करने के लिए किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं होगी। आप सीधे अपने व्हाट्सएप के जरिए ही बड़ी-से-बड़ी फाइल को ट्रांसफर कर सकेंगे।

    WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने दी है। यह ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे एपल का एयरड्रॉप और गूगल का नियरबाई शेयर काम करता है। इस फीचर के आने के बाद वीडियो, फोटो और अन्य फाइल को एक से दूसरी डिवाइस में शेयर किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि पहले यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आएगा उसके बाद आईओएस के लिए इसे रिलीज किया जाएगा। फाइल को शेयर करने के लिए एक स्कैनर मिलेगा जिसे स्कैन करने के बाद दोनों फोन आपस में पेयर हो जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें