WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, बिना नंबर सेव किए ही भेज सकेंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Apr 2022 01:33 PM IST
सार

आमतौर पर लोग व्हाट्सएप पर कॉन्टेक्ट शेयर करते हैं जो कि भेजने वाले फोन में सेव होता है, लेकिन यदि कोई टेक्स्ट में नंबर भेजता है तो उसे बिना सेव किए व्हाट्सएप पर मैसेज करना संभव नहीं होता।

WhatsApp Is Finally testing new way to make Easier To Send Messages To Unsaved Numbers
whatsapp - फोटो : istock

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स उस समय से परेशान हैं, जब व्हाट्सएप लॉन्च हुआ था। WhatsApp में बिना सेव किए किसी नंबर पर मैसेज करना काफी मुश्किलभरा काम है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह काम बहुत ही आसान होने वाला है। व्हाट्सएप ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप यूजर्स बिना नंबर सेव किए ही किसी को मैसेज कर सकेंगे।

    व्हाट्सएप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.8.11 पर नए फीचर को देखा गया है। नए अपडेट के बाद यदि कोई व्हाट्सएप चैट में किसी का नंबर शेयर करता है तो उस पर टैप करके सीधे उस पर मैसेज किया जा सकेगा। भले ही वह नंबर भेजने वाले के फोन में सेव ना हो। आमतौर पर लोग व्हाट्सएप पर कॉन्टेक्ट शेयर करते हैं जो कि भेजने वाले फोन में सेव होता है, लेकिन यदि कोई टेक्स्ट में नंबर भेजता है तो उसे बिना सेव किए व्हाट्सएप पर मैसेज करना संभव नहीं होता।

    नए फीचर का अपडेट सभी के लिए कब जारी किया जाएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग के बाद इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। व्हाटसएप मैसेज फॉरवॉर्डिंग के लिए भी नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद यूजर्स किसी फॉरवॉर्डेड मैसेज को सिर्फ एक ही ग्रुप या कॉन्टेक्ट के साथ शेयर कर सकेंगे।

    WhatsApp नए फीचर की टेस्टिंग iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर एक ही साथ कर रहा है। कंपनी का कहना है कि इससे स्पैम पर रोक लगेगी। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने बीटा वर्जन पर फॉरवॉर्डेड मैसेज को एक ग्रुप या कॉन्टेक्ट तक सीमित कर दिया है। नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.8.11 पर देखा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें