जानकारी: इन छह देशों में WhatsApp है बैन, सरकार नहीं करने देती इस्तेमाल, जानें बड़ी वजह
भारत में करीब 53 करोड़ लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज जिस WhatsApp को दुनिया में करीब 3 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं उस एप को दुनिया के छह बड़े देशों में बैन किया गया है। आइए कारण और देशों के नाम जानते हैं....

विस्तार
WhatsApp को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। WhatsApp आज हर घर, हर हाथ का कम्युनिकेशन हथियार हो गया है। इसका स्वामित्व मेटा के पास है और मेटा के पास अन्य एप्स भी हैं लेकिन WhatsApp की लोकप्रियता गजब की है। पूरी दुनिया में इसे करीब 3 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल काम तक में इसका इस्तेमाल हो रहा है। भारत में करीब 53 करोड़ लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज जिस WhatsApp को दुनिया में करीब 3 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं उस एप को दुनिया के छह बड़े देशों में बैन किया गया है। आइए कारण और देशों के नाम जानते हैं....
- चीन:चीन की "ग्रेट फायरवॉल" अपने नागरिकों के लिए कई विदेशी एप्स और वेबसाइट्स के एक्सेस को रोकती है। ग्रेट फायरवॉल ने व्हाट्सएप को भी बैन किया है। व्हाट्सएप पर यह बैन कम्युनिकेशन को नियंत्रित करने और देशी विकल्पों जैसे वीचैट को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
- ईरान:ईरान में व्हाट्सएप को समय-समय पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। ईरानी सरकार ने राजनीतिक अशांति के दौरान संचार और सूचना की पहुंच को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर एप को ब्लॉक किया है।