WhatsApp Update: बदल गया मैसेजिंग एप का लुक, अब एक हाथ से कर सकेंगे ऑपरेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Oct 2023 11:00 AM IST
सार

बॉटम टैब इंटरफेस को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में सबसे पहले एंड्रॉयड के बीटा वर्जन के लिए और फिर बाद में iOS के लिए जारी किया था। अब इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp Introduces New Bottom Tab Interface for Users on Android
WhatsApp - फोटो : Istock

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में अब एक बड़ा बदलाव हुआ है। WhatsApp ने लंबी टेस्टिंग के बाद एप का नया लुक जारी कर दिया है। WhatsApp का नया इंटरफेस ऐसा है कि एक हाथ से भी इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होगी। बॉटम टैब इंटरफेस को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में सबसे पहले एंड्रॉयड के बीटा वर्जन के लिए और फिर बाद में iOS के लिए जारी किया था। अब इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है।

    WhatsApp के नए अपडेट के बाद यूजर्स को नया कलर और री-डिजाइन इंटरफेस मिलेगा। व्हाट्सएप के एंड्रॉयड के वर्जन 2.23.20.76 पर नए फीचर को देखा जा सकता है। यह वर्जन गूगल प्ले-स्टोर पर भी मौजूद है। नए अपडेट के बाद एप में नीचे की ओर चैट, अपडेट, कम्युनिटी और कॉल के बटन दिखेंगे।

    विज्ञापन

    इन सभी टैब के साथ नए आइकन भी दिख रहे हैं। नए अपडेट के साथ सबसे बड़ा बदलाव यही हुआ है कि एक हाथ से इस्तेमाल करने के बाद भी यूजर्स अलग-अलग टैब में आसानी से स्विच कर सकते हैं। नया अपडेट फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी हुआ है। जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी जारी किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले सप्ताह WhatsApp ने चैनल फीचर के लिए स्टेबल अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को एप में सबसे ऊपर दिखने वाला आइकॉनिक ग्रीन बार नहीं दिखेगा। अब पूरा इंटरफेस व्हाइट कलर में दिखेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें