WhatsApp में आ रहा है एक और शानदार फीचर, बदल जाएगा कॉलिंग का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Oct 2021 01:56 PM IST
सार

WhatsApp ने हाल ही में यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए चैट बैकअप को भी एंड टू एंड एन्क्रिप्ट करने का एलान किया है यानी गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बैकअप लिए गए व्हाट्सएप चैट भी अब एन्क्रिप्ट रहेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp Introduced New Feature That Allows Users to Join Ongoing Calls
WhatsApp group call - फोटो : whatsapp

    विस्तार

    WhatsApp अब एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सएप के इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स पहले से चल रहे ग्रुप वीडियो कॉल को भी ज्वाइन कर सकेंगे। व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग लंबे समय से कर रहा था। सबसे खास बात यह है कि यदि आप किसी ग्रुप में चैट कर रहे हैं और ग्रपु के कुछ लोग वीडियो कॉलिंग पर हैं तो सीधे चैट टैब से ही ग्रुप वीडियो कॉल ज्वाइन कर सकेंगे।

    इस फीचर को इसी साल जुलाई में सबसे पहले लॉन्च किया गया था, उसके बाद से इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। नए अपडेट के बाद ग्रुप वीडियो कॉल का नोटिफिकेशन मिलेगा, उसमें ग्रुप का नाम भी दिखेगा, जबकि पहले ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान कॉल में शामिल लोगों के नाम दिखते थे।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद ग्रुप वीडियो कॉल चैट विंडो में ही दिखेगा जिससे आप आसानी से किसी ग्रुप वीडियो कॉल को ज्वाइन कर सकेंगे। जैसे ही किसी व्हाट्सएप ग्रुप में ग्रुप कॉलिंग शुरू होगी तो सभी मेंबर्स को एक ज्वाइन दिखने लगेगा और इसी बटन पर क्लिक करके कोई भी मेंबर किसी भी वक्त ग्रुप कॉल ज्वाइन कर सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    WhatsApp ने हाल ही में यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए चैट बैकअप को भी एंड टू एंड एन्क्रिप्ट करने का एलान किया है यानी गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बैकअप लिए गए व्हाट्सएप चैट भी अब एन्क्रिप्ट रहेंगे। ऐसे में चैट लीक होने का खतरा नहीं रहेगा, क्योंकि एन्क्रिप्टेड होने के बाद कोई भी आपके चैट को नहीं देख सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें