WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, फोटो भेजने से पहले कर पाएंगे Blur

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Oct 2022 10:10 AM IST
सार

WhatsApp के नए बीटा अपडेट के मुताबिक यूजर्स अब किसी भी फोटो को किसी को भेजने से पहले उसे पूरा या किसी खास हिस्से को ब्लर (धूंधला) कर पाएंगे। नए फीचर की जानकारी व्हाट्सएप के अपडेट को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने दी है।

WhatsApp Image Blurring Tool Rolling Out for Desktop Beta
whatsapp web - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Meta के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग व्हाट्सएप टेस्कटॉप बीटा यूजर पर हो रही है। पिछले साल WhatsApp ने डेस्कटॉप के लिए भी फोटो एडिटिंग टूल पेश किया था और अब उसमें और नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। उससे पहले फोटो एडिटिंग टूल केवल मोबाइल वर्जन के लिए ही था।

    WhatsApp के नए बीटा अपडेट के मुताबिक यूजर्स अब किसी भी फोटो को किसी को भेजने से पहले उसे पूरा या किसी खास हिस्से को ब्लर (धूंधला) कर पाएंगे। नए फीचर की जानकारी व्हाट्सएप के अपडेट को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने दी है।

    ये भी पढ़ें:  Whatsapp Down: दो घंटे में भेजे गए मैसेज मिलेंगे या नहीं, जानें यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

    WhatsApp ने हाल ही में मीडिया ऑटो डाउनलोडिंग कंट्रोल फीचर पेश किया है जो कि डेस्कटॉप यूजर्स के लिए आया है। पिछले कुछ महीनों से व्हाट्सएप अपने डेस्कटॉप वर्जन पर काफी काम कर रहा है। फोटो ब्लर टूल को पहली बार इसी साल जुलाई में बीटा टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

    नए अपडेट के मुताबिक किसी भी फोटो को भेजने से पहले यूजर्स के पास उसे पूरा या आधा ब्लर करने का विक्लप मिलेगा। इस फीचर की मदद से गैर-जरूरी हिस्से को ब्लर किया जा सकेगा। बता दें कि 25 अक्तूबर को WhatsApp पूरी दुनिया में करीब 2 घंटे तक ठप रहा था। इस दौरान कोई भी यूजर ना मैसेज भेज पा रहा था और ना ही रिसीव कर पा रहा था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें