Alert: WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर बंद किया इन फोन का सपोर्ट, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

WhatsApp ने कहा है कि 5 मई 2025 से एप iOS 15.1 से पहले के वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा। Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप WhatsApp ने iOS 15.1 से पुराने संस्करणों के लिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
WhatsApp has officially discontinued support for older iOS versions and iPhone models with the latest updates
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    एक महीने पहले ही हमने पुराने iOS वर्जन और iPhone मॉडलों के लिए WhatsApp का सपोर्ट समाप्त होने के बारे में जानकारी दी थी और अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। WhatsApp ने कहा है कि 5 मई 2025 से एप iOS 15.1 से पहले के वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा। Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप WhatsApp ने iOS 15.1 से पुराने संस्करणों के लिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus पर अगले साल से WhatsApp काम नहीं करेगा।

    iOS 15.1 से पुराने वर्जन के लिए WhatsApp का सपोर्ट खत्म

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, 5 मई 2025 से WhatsApp iOS 15.1 से पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा। यह बदलाव न केवल स्टैंडर्ड WhatsApp एप पर लागू होगा, बल्कि WhatsApp Business पर भी लागू होगा, क्योंकि दोनों एप्स एक ही कोड और सिस्टम आवश्यकताओं को साझा करते हैं।

    विज्ञापन

    पुराने iOS वर्जन का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने डिवाइस को अपडेट करें या किसी नए iPhone पर स्विच करें ताकि एप का उपयोग जारी रख सकें। यह बदलाव मुख्य रूप से iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करेगा, क्योंकि इन डिवाइस मॉडल्स के लिए उपलब्ध अंतिम iOS अपडेट iOS 12.5.7 है। इन डिवाइसों को 10 साल से भी अधिक समय पहले लॉन्च किया गया था, इसलिए इन पर अभी भी WhatsApp का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या शायद बहुत कम होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन फोन की लिस्ट जिनमें नए साल से काम नहीं करेगा व्हाट्सएप

    1. Apple iPhone 5
    2. Apple iPhone 6
    3. Apple iPhone 6S
    4. Apple iPhone 6S Plus
    5. Apple iPhone SE
    6. Huawei Ascend G525
    7. Huawei Ascend P6 S
    8. Huawei C199
    9. Huawei GX1s
    10. Huawei Y625
    11. Lenovo 46600
    12. Lenovo A820
    13. Lenovo A858T
    14. Lenovo P70
    15. Lenovo S890
    16. LG Optimus 4X HD
    17. LG Optimus G
    18. LG Optimus G Pro
    19. LG Optimus L7
    20. Motorola Moto G
    21. Motorola Moto X
    22. Samsung Galaxy Ace Plus
    23. Samsung Galaxy Core
    24. Samsung Galaxy Express 2
    25. Samsung Galaxy Grand
    26. Samsung Galaxy Note 3
    27. Samsung Galaxy S3 Mini
    28. Samsung Galaxy S4 Active
    29. Samsung Galaxy S4 Mini
    30. Samsung Galaxy S4 Zoom
    31. Sony Xperia E3
    32. Sony Xperia M
    33. Sony Xperia Z1
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें