इंतजार खत्म, व्हाट्सएप में आया ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर, इमो की बढ़ी मुश्किल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 31 Jul 2018 11:11 AM IST
WhatsApp Group voice, Video Calling Feature launched for Android, iOS Users
WhatsApp Group Video, voice Calling

    अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें व्हाट्सएप के ग्रुप वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग का इंतजार था तो आपके लिए बड़ी खबर है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप वीडिय और वॉयस कॉलिंग का फीचर जारी कर दिया है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है। खास बात यह है कि नया फीचर सभी के लिए जारी हो गया है सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए नहीं। व्हाट्सएप के इस फीचर से इमो जैसे वीडियो कॉलिंग एप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    व्हाट्सएप पर कैसे करें ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉलिंग

    WhatsApp Group Video, voice Calling
    WhatsApp Group Video, voice Calling

    सबसे पहले अपने व्हाट्सएप एप को गूगल प्ले-स्टोर से या एप्पल के एप स्टोर से अपडेट करें।

    सबसे पहले अपने ऐप को ओपन करें

    अब सबसे पहले किसी फ्रेंड को वीडियो कॉल करें

    अब आपको वीडियो कॉलिंग के दौरान वीडियो कॉल में किसी को ऐड करने (Add participant) का विकल्प मिलेगा। ध्यान रहे कि वीडियो कॉल करने और रिसीव होने के बाद ही किसी को कॉल में शामिल करने का विकल्प मिलेगा।

    अब आपको सबसे ऊपर ऐड पार्टिसिपेंट का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करके अपने जिस दोस्त को ऐड करना चाहते हैं ऐड कर लें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें