WhatsApp में आ रहा यह कमाल का फीचर, यूजर्स को था वर्षों से इंतजार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Mar 2022 05:45 PM IST
सार

WhatsApp के पोल फीचर की टेस्टिंग फिलहाल आईओएस वर्जन पर हो रही है। सभी के लिए नए फीचर को कब जारी किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

WhatsApp Group Polls Feature Spotted in Development on Latest iOS Beta says WABetaInfo report
WhatsApp Group Polls - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग एप WhatsApp पोल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। पोल के अलावा व्हाट्सएप इमोजी फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स किसी मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्शन दे सकेंगे।

    नए अपडेट के बाद WhatsApp ग्रुप में पोल की सुविधा मिलेगी। बता दें कि यह फीचर पहले से ही टेलीग्राम में है। WhatsApp के पोल फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है। WhatsApp के पोल फीचर की टेस्टिंग फिलहाल आईओएस वर्जन पर हो रही है। सभी के लिए नए फीचर को कब जारी किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। WABetaInfo ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

    स्क्रीनशॉट के मुताबिक ग्रुप एडमिन पोल को शुरू करेगा और अन्य मेंबर उसमें हिस्सा ले सकेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि नया पोल फीचर भी एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होगा। फेसबुक मैसेंजर, टेलीग्राम और Threema में पहले से ही पोल फीचर की सुविधा है।

    बता दें कि WhatsApp ने पिछले सप्ताह ही डेस्कटॉप के बीटा वर्जन के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद व्हाट्सएप के डेस्कटॉप यूजर्स फोन में इंटरनेट कनेक्शन ना होने की स्थिति में भी मैसेज भेज और प्राप्त कर सकेंगे। इसे सीधे शब्दों में कहें तो लैपटॉप या डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन में इंटरनेट की जरूरत नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें