WhatsApp का नया अपडेट, एक ही ग्रुप में 512 लोगों को कर सकेंगे एड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 May 2022 10:55 AM IST
सार

नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रुप में 512 लोगों को एड करने का विकल्प मिल रहा है। नए फीचर की टेस्टिंग आईओएस के बीटा वर्जन पर हो रही है।

विज्ञापन
WhatsApp group can now add 512 people you can send files as heavy as 2 GB new updates are coming
WhatsApp group update - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में व्हाट्सएप इमोजी रिएक्शन का एलान किया है और अब व्हाट्सएप में एक और बड़ा फीचर आ रहा है। WhatsApp में आप आपको ढेर सारे लोगों को जोड़ने के लिए दो ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि जल्द ही आप एक ही व्हाट्सएप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ सकेंगे। फिलहाल WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है और इसका अपडेट सभी के लिए कब जारी किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetainfo ने ग्रुप में 512 लोगों के जोड़े जाने वाले फीचर की जानकारी दी है। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रुप में 512 लोगों को एड करने का विकल्प मिल रहा है। नए फीचर की टेस्टिंग आईओएस के बीटा वर्जन पर हो रही है। नया फीचर स्कूल, कॉलेज, किसी संस्था और छोटे व्यवसायों के लिए काफी मददगार होगा। फिलहाल किसी व्हाट्सएप ग्रुप में 256 लोगों को ही जोड़ा जा सकता है।

    विज्ञापन

    भेज सकेंगे 2 जीबी तक की फाइल

    व्हाट्सएप में इमोजी रिएक्शन और ग्रुप में 512 लोगों के जोड़ने के अलावा एक और नया फीचर आ रहा है। नए अपडेट के बाद आप व्हाट्सएप पर ही 2 जीबी तक की फाइल भेज सकेंगे। फाइल को भेजते समय आपको प्री-व्यू में यह भी दिखेगा कि उस फाइल को भेजने में कितना वक्त लगेगा। 2 जीबी फाइल वाले फीचर भी फिलहाल बीटा टेस्टिंग में ही है। व्हाट्सएप ने कहा है कि 2 जीबी तक का फाइल भेजना भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें