दोस्त किसी भी मैसेंजर पर हो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा

व्हाट्सऐप पर दुनिया भर के लोग फिदा हैं। अपने जिस भी दोस्त को देखिए वो उसके मैसेजिंग फीचर का इस्तेमाल करता है। कॉलिंग शुरू होने के बाद दुनिया भर में किसी को भी कॉल करना बहुत आसान हो गया है और उसके पैसे भी नहीं लगते हैं। वीडियो कॉलिंग के आने के बाद किसी से दुनिया भर में कहीं भी बात करना और भी आसान हो जाएगा। लेकिन कुछ-कुछ देशों में व्हाट्सऐप अब भी लोगों में सबसे पसंदीदा मैसेजिंग ऐप नहीं है। 'वाइबर' ऑस्ट्रेलिया में काफी पसंद किया जाता है। चीन में 'वीचैट' सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और जापान में सबसे लोकप्रिय 'लाइन' है।
इन सब से ऊपर फेसबुक सभी जगह पसंद किया जाता है और फेसबुक मैसेंजर ने हाल ही में 100 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है।
मैसेजिंग के विकल्प पर कैसे अपने सभी दोस्तों के साथ करें कनेक्ट

इतने सारे मैसेजिंग के विकल्प पर कैसे अपने सभी दोस्तों के साथ आप कनेक्ट कर सकते हैं?
इसके एक नहीं बल्कि कई विकल्प हैं। बस, इनमें से एक चुन लीजिये और कई चैट मैसेंजर में से एक या उससे ज्यादा इस्तेमाल कर लीजिए। अगर आप ऑल इन वन इस्तेमाल करने को तैयार हैं तो कई मैसेंजर पर लॉग इन करने के बजाय आप सिर्फ एक से काम कर सकते हैं। क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करने वालों के लिए ये काफी काम की चीज है। एक बार अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर ये एक्सटेंशन डाउनलोड कर लिया उसके बाद 29 में से एक या सभी सर्विस को चुन कर उनके नोटिफिकेशन आपके डिवाइस पर मिल सकती हैं।
रैमबॉक्स डाउनलोड करने के बाद 44 मैसेजिंग सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है

फ्रैन्ज भी कुछ इसी तरह की सर्विस है और ये विंडोज, एप्पल और लिनक्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। दिखने में ये ऑल इन वन की तरह ही है। इसमें एक बढ़िया फीचर है कि किस चैट सर्विस पर नोटिफिकेशन चाहिए उसे आप चुन सकते हैं। अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर रैमबॉक्स डाउनलोड करने के बाद 44 तरह के मैसेजिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इसका लेआउट ऐसा है कि एक ही जगह सभी सर्विस आपको दिखाई दे जाएंगी और जो भी चैट सर्विस अपने चुनी है उसे आप यहां एक ही बार में देख सकते हैं।
अगर तीनों की तुलना एक साथ करें तो रैमबॉक्स पर सबसे ज्यादा सर्विस आपको मिल जाएंगी।