बड़ी खबर ! 30 जून के बाद भी इन मोबाइल में बंद नहीं होगा व्हाट्सऐप

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2017 04:58 PM IST
WhatsApp extended support for BlackBerry OS and Nokia S40 platforms
whatsapp

    अगर आप एक व्हाट्सऐप यूजर हैं और आपके पास ब्लैकबेरी या नोकिया एस40 या नोकिया सैंबियन का फोन है तो आपके लिए बड़ी खबर है। खबर ये है कि आप अपने फोन में 30 जून के बाद भी व्हाट्सऐप आसानी से चला सकेंगे। कंपनी ने इन फोन में व्हाट्सऐप के सपोर्ट की तारीख बढ़ा दी है।

    दरअसल व्हाट्सऐप ने 2016 में कहा था कि फरवरी 2016 के बाद ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 और नोकिया सैंबियन एस60 में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। फिर इस तारीख को 30 जून 2017 तक बढ़ाया गया था और अब खबर है कि ब्लैकबेरी ओएस और नोकिया एस40 ओएस वाले फोन में दिसंबर 2018 तक व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलेगा।

    व्हाट्सऐप के इन ओएस में कंपनी द्वारा सपोर्ट की तारीख बढ़ाने का दावा नीदरलैंड की एक वेबसाइट WhatsAppen ने की है, जबकि फेसबुक ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। इस वेबसाइट के मुताबिक व्हाट्सऐप ने कई पुराने ओएस के लिए अपडेट भी जारी किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें