Whatsapp Bug: नए अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स परेशान, दिख रहा ये एरर
Whatsapp Bug: हाल ही में व्हाट्सएप ने iOS डिवाइस के लिए 2.22.18.76 वर्जन में अपडेट जारी किया था। इसके बाद से ही आईफोन यूजर्स को बग्स के कारण व्हाट्सएप इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।

विस्तार
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) के नए आईओएस अपडेट में बग की पुष्टि हुई है। इस बग की वजह से आईफोन यूजर्स को अपडेट के बाद से ही व्हाट्सएप में एरर शो हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह बग आईफोन के लगभग सभी डिवाइस में देखने को मिल रहा है। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने iOS डिवाइस के लिए 2.22.18.76 वर्जन में अपडेट जारी किया था।
आईफोन यूजर्स का कहना है कि उन्हें बग्स के कारण व्हाट्सएप इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। आईफोन यूजर्स के अनुसार नए अपडेट के बाद जब भी यूजर किसी पर्सनल चैट या फिर ग्रुप चैट को 1 हफ्ते के लिए म्यूट (Mute) ऑप्शन को सिलेक्ट कर रहा है, तो यह बग म्यूट ड्यूरेशन को अपने आप ही 1 हफ्ते की जगह 8 घंटे में बदल दे रहा है। हालांकि, 8 घंटे और ऑलवेज वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करने में इस तरह की समस्या नहीं आ रही है।
पहले वीडियो कॉल में आई थी दिक्कत
बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप के ग्रुप वीडियो कॉलिंग में भी दिक्कत देखने मिली थी। जिसमें व्हाट्सएप के वीडियो और वॉयस कॉलिंग में नए अपडेट के बाद कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि ग्रुप वॉयल कॉल के दौरान 4-6 मेंबर तक कॉलिंग में WhatsApp पर कोई समस्या नहीं होती है लेकिन जैसे ही मेंबर की संख्या बढ़ती है तो कॉलिंग क्वॉलिटी खराब होने लगती है। यूजर्स ने यहां तक दावा था कि कई बार वॉयस लाइनर्स दिखाई देता है लेकिन आवाज नहीं आती और कई बार वॉयस लाइनर्स की वेबलेंथ प्लेन हो जाती है। कई यूजर्स की शिकायत थी कि आवाज बीच-बीच में भी अचानक से गायब हो जाती है।
पुराने आईफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप
हाल ही में व्हाट्सएप ने पुराने iPhone यूजर्स को अलर्ट भेजना शुरू किया है। अलर्ट में यूजर्स से कहा जा रहा है कि iOS 10 और iOS 11 वर्जन वाले यूजर्स 24 अक्तूबर के बाद व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 24 अक्तूबर के बाद आईफोन में WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए कम-से-कम iOS 12 या इससे बाद के वर्जन की जरूरत होगी। हालांकि इस अलर्ट से सिर्फ iPhone 5 और iPhone 5c यूजर्स ही प्रभावित होंगे।