WhatsApp में आए ये दो शानदार फीचर्स, जानकर आप भी कहेंगे वाह

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 08 Jun 2018 02:17 PM IST
WhatsApp brings a voice note recording lock option, here how to use
whatsapp

    दुनिया के सबसे बड़ा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एक बार फिर से नया अपडेट आया है। व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को लॉक वॉयस रिकॉर्डिंग का फीचर दे दिया है। खास बात यह है कि इस बार लॉक वॉयस रिकॉर्डिंग का फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी हो गया है। इससे पहले बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग चल रही थी। इसके अलावा एक और अपडेट आया है जिससे आपको पता चल जाएगा कि कौन सा मैसेज फॉरवर्ड किया गया है।

    कैसे करें व्हाट्सऐप के लॉक वॉयस रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल?

    whatsapp
    whatsapp

    सबसे पहले जिसे आप वॉयस मैसेज भेजना चाहते हैं उसका चैट ओपन करें। अब आपको मैसेज टाइप करने वाली जगह पर दाहिनी और माइक्रोफोन का आइकन मिलेगा। उस पर आपको क्लिक नहीं करना है, बल्कि उस पर क्लिक करके उसे ऊपर की ओर स्क्रॉल करना है। इसके बाद आपकी वॉयस रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी और टाइमर ऑन हो जाएगा जिससे आपको पता चलेगा कि कितनी देर रिकॉर्डिंग हो रही है।

    WhatsApp में आए ये दो शानदार फीचर्स, जानकर आप भी कहेंगे वाह

    रिकॉर्डिंग शुरू होने के बाद आपको कैंसिल का एक बटन दिखेगा, वहीं अगर आप रिकॉर्डिंग को भेजना चाहते हैं तो सेंड बटन पर क्लिक करें। इस फीचर का फायदा यह होगा कि आपको वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए बटन को दबा कर नहीं रखना पड़ेगा।

    WhatsApp में आए ये दो शानदार फीचर्स, जानकर आप भी कहेंगे वाह

    अब दूसरे फीचर मैसेज फॉरवर्डिंग की बात करें तो बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग हो रही है। इसका अपडेट आने के बाद कोई मैसेज आने पर आपको पता चल जाएगा कि वह मैसेज आपको फॉरवर्ड किया गया है या भेजा गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें