UPI: WhatsApp में यूपीआई पेमेंट के लिए आ रहा शॉर्टकट, अलग से लिए मिलेगा QR कोड का ऑप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि व्हाट्सएप अब एक नए अपडेट की तैयारी कर रहा है जिसके बाद यूपीआई पेमेंट के लिए एक शॉर्टकट मिलेगा। इस शॉर्टकट में क्यूआर कोड दिखेगा। यूजर्स सीधे क्यूआर कोड के आइकन पर क्लिक करके क्यूआर कोड स्कैन करेंगे और पेमेंट कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp Begins Testing QR Code Scanner Shortcut for UPI Payments
WHATSAPP UPI QR CODE - फोटो : WABETAINFO

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। वैसे तो WhatsApp का यूपीआई पेमेंट कई साल पहले लॉन्च हुआ था लेकिन अभी तक भारत में यह पोपुलर नहीं हुआ। अब ऐसा लग रहा है कि WhatsApp अपनी पेमेंट सर्विस को लेकर गंभीर हो रहा है।

    हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि व्हाट्सएप अब एक नए अपडेट की तैयारी कर रहा है जिसके बाद यूपीआई पेमेंट के लिए एक शॉर्टकट मिलेगा। इस शॉर्टकट में क्यूआर कोड दिखेगा। यूजर्स सीधे क्यूआर कोड के आइकन पर क्लिक करके क्यूआर कोड स्कैन करेंगे और पेमेंट कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    WhatsApp के इस नए फीचर को Android के बीटा वर्जन 2.24.7.3 पर देखा जा सकता है। व्हाट्सएप के बीटा यूजर्स शॉर्टकट बटन से क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। क्यूआर कोड का यह शॉर्टकट बटन लेफ्ट में कैमरा आइकन के बगल में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें