अलर्ट: WhatsApp ने भारत में तीन महीने में बैन किए 22 करोड़ अकाउंट, आप भी हो सकते हैं शिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 May 2024 02:21 PM IST
सार

WhatsApp ने जनवरी, फरवरी और मार्च 2024 की अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। जनवरी में भारत में 6,728,000 अकाउंट बैन हुए। फरवरी में यह संख्या 7,628,000 पहुंची और मार्च में कुल 7,954,000 अकाउंट्स पर बैन लगाए गए।

विज्ञापन
WhatsApp bans over 2 crore Indian accounts which were risking user safety
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज तीन महीने में ही WhatsApp ने भारत में 22 करोड़ से अधिक अकाउंट बैन किए हैं। WhatsApp ने यह कार्रवाई पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर की है। इसी अवधि में पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा दोगुना है। ये आंकड़े साइबर स्कैम के बढ़ते मामले की ओर भी इशारा कर रहे हैं।

    व्हाट्सएप की मासिक रिपोर्ट के अनुसार इन भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) और नियम 3ए(7) के तहत की गई थी।

    विज्ञापन

    WhatsApp ने जिन अकाउंट्स को बैन किया है वे स्पैमिंग और अन्य गलत कार्यों में शामिल थे। इन अकाउंट्स से स्पैम वाले मैसेज भेजे गए थे। इसके अलावा कई अकाउंट्स लोगों को अश्लील और धमकीभरे मैसेज भेजने के कारण भी बैन हुए हैं। बता दें कि भारत में व्हाट्सएप को करीब 53 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें