कार्रवाई: WhatsApp ने फरवरी में बैन किए 14.26 लाख अकाउंट, आप भी आ सकते हैं चपेट में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Apr 2022 02:44 PM IST
सार

नया डाटा फरवरी 2022 का है। इन सभी अकाउंट्स पर कार्रवाई नए आईटी कानून के तहत हुई है। इससे पहले WhatsApp ने जनवरी 2022 में 18.58 लाख अकाउंट बैन किए थे।

विज्ञापन
WhatsApp Bans 14.26 Lakh Indian Accounts in February 2022 followed by IT Rule 2022
whatsapp - फोटो : istock

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने एक बार फिर से भारतीय बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महीने में 14.26 लाख अकाउंट बैन किए हैं। नया डाटा फरवरी 2022 का है। इन सभी अकाउंट्स पर कार्रवाई नए आईटी कानून के तहत हुई है। इससे पहले WhatsApp ने जनवरी 2022 में 18.58 लाख अकाउंट बैन किए थे।

    व्हाट्सएप की नई रिपोर्ट के मुताबिक 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 335 शिकायतें प्राप्त हुई और 21 खातों पर कार्रवाई की गई। इस अवधि में व्हाट्सएप को कुल 194 ऐसी शिकायतें मिली थीं जिनमें अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की अपील की गई थी। अन्य शिकायतें अकाउंट सिक्योरिटी, प्रोडक्ट सपोर्ट और अकाउंट सपोर्ट को लेकर थीं।

    विज्ञापन

    नई रिपोर्ट पर व्हाट्सएप ने कहा, "हम प्राप्त सभी शिकायतों का जवाब देते हैं, केवल उन मामलों को छोड़कर जिनमें पाया जाता है कि यह मामला पिछले मामले से संबंधित है या उसका डुप्लिकेट है। हम प्रतिबंधित खातों को फिर से बहाल भी करते हैं। हम अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आपको भी किसी WhatsApp अकाउंट को लेकर शिकायत है तो आप grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं या फिर शिकायत अधिकारी को डाक के जरिए भी शिकायत भेज सकते हैं। यूजर्स से मिली शिकायतों के अलावा व्हाट्सएप खुद भी एक्शन लेता है। उसके अपने टूल खतरनाक गतिविधियों, हिंसक कंटेंट आदि को लेकर अपने आप कार्रवाई करते हैं।

    क्या आपका भी व्हाट्सएप अकाउंट हो सकता है बैन?

    जी, बिलकुल! व्हाट्सएप की पहले से ही कुछ प्राइवेसी पॉलिसी हैं और नए आईटी नियम के बाद कानून पहले से भी सख्त हो गए हैं। यदि आप लोगों को थोक में या स्पैम मैसेज भेजते हैं तो आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है। इसके अलावा हिंसा भड़काने वाले या आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर भी आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

    इसके अलावा यदि आप किसी को व्हाट्सएप पर धमकाते हैं या डराने की कोशिश करते हैं तो भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है। तो यदि आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उस पर बैन ना लगे तो किसी को फालतू में मैसेज ना करें और आपत्तिजनक के अलावा हिंसात्मक मैसेज से भी दूर रहें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें