Voot और JioCinema का हुआ मर्जर, Voot प्लेटफॉर्म होगा बंद, यहां समझें आपके सब्सक्रिप्शन का क्या होगा
Voot एप को भी ओपन करने पर JioCinema ओपन हो रहा है। इसके अलावा Voot एप को भी गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से हटा दिया गया है। JioCinema भी Voot के यूजर्स के लॉगिन के लिए एक कोड देने लगा है।

विस्तार
JioCinema और Voot का मर्जर होने जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से Voot और जियोसिनेमा के एक होने की खबरें आ रही थीं जो कि अब स्पष्ट हो रही हैं। यदि आप Voot.com विजिट करते हैं तो JioCinema पर पहुंचेंगे यानी Voot को कंपनी ने जियोसिनेमा पर री-डायरेक्ट कर दिया है। ऐसे में Voot के एप और साइट को भी जल्द ही अपडेट करके खत्म कर दिए जाने की उम्मीद है। पहले से ही खबर थी कि IPL 2023 के बाद Voot को बंद कर दिया जाएगा।
Voot एप को भी ओपन करने पर JioCinema ओपन हो रहा है। इसके अलावा Voot एप को भी गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से हटा दिया गया है। JioCinema भी Voot के यूजर्स के लॉगिन के लिए एक कोड देने लगा है।
Voot के कुछ यूजर्स को JioCinema प्रीमियम मेंबरशिप के लिए एक प्रोमोकोड भी मिल रहा है। इस मर्जर से Voot के कंटेंट खत्म नहीं होंगे, बल्कि इन्हें जियोसिनेमा पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। Jio की ओर से इस मर्जर को लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
- Netflix में निकली नौकरी, सात करोड़ रुपये है सैलरी, जानें योग्यता क्या चाहिए
- Poco M6 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर
- Vivo X90 Review: कैमरा फोन की तलाश होगी पूरी, क्या Google Pixel 7 Pro से बेस्ट है यह फोन
- 8 हजार से भी कम कीमत में 128GB स्टोरेज वाला फोन, 6,000mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा