Telegram Ban: इस देश में टेलीग्राम पर जल्द लगने वाला है बैन, अवैध कंटेंट को लेकर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम ने न तो इस तरह की सामग्री को हटाने में सहयोग किया है और न ही वियतनाम में खुद को आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया है, जो कि देश के कानून के तहत अनिवार्य है।

विस्तार
वियतनाम सरकार जल्द ही लोकप्रिय मैसेजिंग एप टेलीग्राम को देश में बैन करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसा, सरकार का आरोप है कि टेलीग्राम पर अवैध सामग्री का प्रसार हो रहा है और यह स्थानीय नियमों का पालन नहीं कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देश की सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों के लिए हो रहा है।
वियतनाम के मंत्रालय सार्वजनिक सुरक्षा ने दावा किया है कि देश में कई टेलीग्राम ग्रुप अब "विषाक्त" कंटेंट के केंद्र बन चुके हैं। इनमें सरकार विरोधी कंटेंट, धोखाधड़ी, मादक पदार्थों की तस्करी और यहां तक कि अवैध डेटा की खरीद-बिक्री तक शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम ने न तो इस तरह की सामग्री को हटाने में सहयोग किया है और न ही वियतनाम में खुद को आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया है, जो कि देश के कानून के तहत अनिवार्य है।
स्थानीय टेलीकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को टेलीग्राम को ब्लॉक करने का निर्देश दिया जा चुका है, हालांकि टेलीग्राम और वियतनाम की टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
- Apple Stores: मुंबई और बंगलूरू में जल्द खुलेंगे एपल के नए स्टोर, तैयारी जोरों पर
- AI की काली दुनिया: एआई से बात करने के बाद बच्चे ने की आत्महत्या, मुसीबत में फंसा गूगल, ये है मामला
- AI Device: एपल के डिजाइन और ओपनएआई बना रहे एआई डिवाइस, कैमरे से होगी लैस
- WhatsApp: व्हाट्सएप में आया नया वॉयस चैट फीचर, ग्रुप में भी करेगा काम, होंगे ये फायदे